Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहिबगंज में टला बड़ा रेल हादसा रेल की पटरी पर पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली45 मिनट विलंब से खुली मालदा-जमालपुर इंटरसिटी ट्रेन
    Breaking News झारखंड

    साहिबगंज में टला बड़ा रेल हादसा रेल की पटरी पर पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली45 मिनट विलंब से खुली मालदा-जमालपुर इंटरसिटी ट्रेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संजय कुमार धीरज,
    साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के अधीन मिर्जाचौकी स्टेशन के रेलवे फाटक पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां रविवार सुबह रेल पटरी पर एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई, जिसके कारण कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। गनीमत रही कि हादसे में जानमाल की क्षति नहीं हुई।
    जानकारी के अनुसार, मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक संख्या एल.सी. 2/C – T(SPL) पर रविवार की सुबह 8:25 बजे दक्षिण दिशा से आ रही डस्ट से लदा ट्रैक्टर का ट्रॉली पलट गया। इस कारण मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर मालदा – जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक खड़ी रही।
    पटरी पर ट्राली पलटने की जानकारी गेट मेन सिकंदर प्रसाद मंडल ने सुबह करीब 8:25 बजे स्टेशन प्रबंधक को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जाचौकी स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा और आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक आर.के. तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र कुमार यादव को मिर्जाचौकी आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक को मिर्जाचौकी स्टेशन लाया गया, जहां बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की। तिवारी ने ट्रैक्टर चालक को साहिबगंज जेल भेजने की बात कही है।
    इधर, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने बताया की मिर्जाचौकी स्टेशन में मालदा-जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लगी हुई थी। इसे करीब 45 मिनट विलंब से खोला गया। इस दौरान रेलवे फाटक के बीच पलटी ट्रॉली और उससे गिरे मलबे को रेलवे के कर्मचारियों ने हटाया। इसके बाद रेलवे पटरी पर ट्रेन का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हुआ। इस बीच थोड़ी देर के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायण आईटीआई दीक्षांत समारोह में राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह भाजपा नेता अनिल सिंह और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार हुए सम्मानित
    Next Article सी पी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया कमिटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा साहू और भूपेंद्र लोधी ने कराया शपथ ग्रहण सभी ने ली पद प्रतिष्ठा का शपथ

    Related Posts

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.