NS मीटिंग में फूटा असंतोष: बराबर बोनस प्रस्ताव पर उठा विरोध का तूफान
एफएमडी से लेकर कई कमिटी मेंबर्स ने किया विरोध, संजीव तिवारी हुए कठघरे में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।टाटा स्टील के NS ग्रेड कर्मचारियों के बीच बराबर बोनस के प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई बैठक में गंभीर मतभेद सामने आए।
मीटिंग का उद्देश्य जहां सभी NS कर्मियों को समान बोनस दिलाने पर चर्चा करना था, वहीं बैठक विरोध और सवालों के घेरे में उलझ कर रह गई।
एफएमडी विभाग के UCM पारितोष ने संजीव तिवारी के वक्तव्य पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—
> “मेरा कोई एम्पलाई बराबर बोनस के लिए तैयार नहीं होगा। जो OS ग्रेड को आज ज्यादा मिल रहा है, वही कल NS को चुभेगा। 15 साल की नौकरी बाकी है, तो क्यों किसी और की भरपाई करें?”

उन्होंने आगे बोनस के बजाय DA रिवीजन, इंक्रीमेंट विसंगति, एजुकेशन अलाउंस, डिप्लोमा वेवर, और अन्य पुरानी समस्याओं की ओर ध्यान खींचते हुए कहा कि
“बराबर बोनस पर चर्चा की जगह पहले ये मुद्दे हल किए जाने चाहिए।”
मीटिंग के दौरान कई अन्य कमिटी मेंबर्स ने भी समर्थन किया कि
“यह समय नए बोनस फॉर्मूले की बात करने का नहीं, बल्कि पुराने फैसलों की समीक्षा करने का है।”

एक कमेटी मेंबर ने स्पष्ट रूप से कहा
“अगर अध्यक्ष तक बात पहुंचानी है तो हम खुद पहुंचा सकते हैं, इसमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं।”

अनौपचारिक रूप से यह मीटिंग संजीव तिवारी के प्रस्ताव को नकारने और NS ग्रेड की वास्तविक समस्याओं की ओर ध्यान केंद्रित करने का मंच बन गई।
अंततः, मीटिंग में एकमत से यही निर्णय हुआ कि पुराने बोनस फॉर्मूले को बरकरार रखने पर जोर दिया जाए और असली मुद्दों पर आंदोलनात्मक रणनीति तय की जाए।

