सावन मिलन में महिलाओं की प्रतिभा ने बिखेरा रंग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के डोबो स्थित उत्सव रिसॉर्ट में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड द्वारा सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता शशि आचार्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें महिलाएं केसरिया और हरे परिधानों में पारंपरिक अंदाज़ में नजर आईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना था। पूजा सिंह, बिनीता राय, लक्ष्मीनारायण तिवारी, सुजाता सिंह, रजिया बेगम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मस्ती भरे माहौल ने आयोजन को खास बना दिया।

