Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसिल कॉलोनी में करोड़ों के टेंडर के बावजूद सफाई बदहाल, मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे गंदगी का अंबार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसिल कॉलोनी में करोड़ों के टेंडर के बावजूद सफाई बदहाल, मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे गंदगी का अंबार

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसिल कॉलोनी में करोड़ों के टेंडर के बावजूद सफाई बदहाल, मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे गंदगी का अंबार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:यूरैनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) कॉलोनी की सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां हर वर्ष करोड़ों रुपये के टेंडर सफाई व्यवस्था के नाम पर जारी किए जाते हैं, वहीं हकीकत इससे कोसों दूर नजर आ रही है। कॉलोनी के करीब 1400 क्वार्टरों में कंपनीकर्मी और उनके परिजन निवास करते हैं, परंतु कॉलोनी की स्वच्छता व्यवस्था का हाल यह है कि यूसिल मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे कचरे का अंबार लगा हुआ है। महीनों से डस्टबिन ओवरफ्लो है और नीचे चारों ओर कूड़ा फैला पड़ा है। इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई सिर्फ उन रास्तों तक सीमित है जहां से यूसिल के वरिष्ठ अधिकारी – अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. एस.के. सतपति, वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास और तकनीकी निदेशक मनोज कुमार का आना-जाना होता है। वहीं कॉलोनी के अन्य हिस्सों में कचरा बिखरा पड़ा रहता है, जिससे गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। प्रशासनिक लापरवाही और संवेदक की अनदेखी से परेशान लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सफाई के लिए हर साल बड़ी राशि खर्च की जाती है, तो फिर कॉलोनी की स्वच्छता व्यवस्था इस हाल में क्यों है?

    अब देखना यह है कि यूसिल प्रबंधन और संवेदक की नजर मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे की गंदगी पर कब जाती है और इस दिशा में व्यवस्थित सफाई कब तक सुनिश्चित की जाती है। यह विषय न केवल यूसिल कॉलोनी की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा है, बल्कि इससे जुड़ी जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

    मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे गंदगी का अंबार यूसिल कॉलोनी में करोड़ों के टेंडर के बावजूद सफाई बदहाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नवनिर्मित हॉल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों को दी प्रेरणा
    Next Article सौंडिक (सूडी) कल्याण परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.