सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली, सुदेश महतो पर जताया विश्वास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: एल.बी.एस. वायएम कॉलेज में आजसू छात्र संघ के बैनर तले आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्नी राव ने की, जबकि नेतृत्व छात्र नेता सोनू कुमार ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों का सुदेश महतो और पार्टी की नीतियों पर भरोसा पार्टी के छात्र मोर्चे को मजबूती देता है। उन्होंने सभी को छात्र हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर सन्नी राव को कॉलेज टीम का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में कन्हैया प्रसाद, सूरज कुमार, आकाश कुमार, श्रावक पाण्डेय, ममता हांसदा, सबिता मुर्मू, ईशा कुमारी, सना परवीन, अनुष्का लहा, बिंदिया बास्के, चंदन सरदार, पायल कुमारी, पूजा गौर समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


