मुसाबनी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने डीसी को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुसाबनी क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भेंट की और 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांगों में नाली और पीसीसी सड़क निर्माण, जलमीनार, बस स्टैंड से न्यू कॉलोनी तक सड़क, ईदगाह व मदीना मस्जिद परिसर में नाला निर्माण जैसे आवश्यक कार्य शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये समस्याएं आम जनता को लंबे समय से परेशान कर रही हैं। उपायुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शमशेर खान, के.के. शुक्ल, सुफी इरफान, ज्योति मिश्र, नलनी कुमारी, रोहित मिश्र आदि शामिल रहे।


