रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने नए सत्र की शुरुआत ब्लड डोनेशन से की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने 1 जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र की शुरुआत रक्तदान कार्यक्रम के साथ की। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में हुआ, जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया।

इस अवसर पर एजी कुसुम ठाकुर, क्लब प्रेसिडेंट कैप्टन अनिल कुमार पांडेय, पीडीजी आर. भरत, आईपीपी मांगी लाल चावला, पीई डॉ. वीएसपी सिन्हा, पीपी गोपाल तनेजा, सतनाम कपूला, सुनीत कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, डॉ. राजीव भूषण सिंह, नलिनी राममूर्ति सहित कई रोटरी सदस्य उपस्थित थे।

ब्लड डोनेशन की शुरुआत विनोद मेनन, सौरव बनर्जी, अभिनव हर्षवर्धन और रितूबन राय ने की। स्वागत भाषण सतनाम कपूला और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर. भरत ने दिया।

