सावण सरसी कामणी चरन कमल सिउ पिआर॥
मन तन रता सच रंग इको नाम अधार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर के बर्मामाइंस गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बुधवार की रात सावन की संक्रांति मनाई गई। इस मौके पर गुरु अर्जन देव जी की रचना, “सावण सरसी कामणी चरन कमल सिउ पिआर॥ मन तन रता सच रंग इको नाम अधार” का गायन एवं व्याख्या भाई रामप्रीत सिंह के जत्थे ने किया।
गुरु अर्जन देव जी के अनुसार इस सावन के महीने में परमपिता परमेश्वर सही जुड़े रहना है, तभी आपके जीवन में सावन रूपी परमेश्वर की महिमा की बारिश होगी।

इसके साथ ही दुनिया के समस्त प्राणियों के कल्याण की अरदास की और संगत ने परंपरानुसार पूड़ी, सब्जी, खीर और मालपुआ का लंगर ग्रहण किया।जो की इस्त्री सत्संग सभा द्वारा सेवा कर बनाया गया


