Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर-हर महादेव सेवा संघ की रजत जयंती पर सजेगा भक्ति का महा संगम, मनोज तिवारी करेंगे शिव भजनों की प्रस्तुति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर-हर महादेव सेवा संघ की रजत जयंती पर सजेगा भक्ति का महा संगम, मनोज तिवारी करेंगे शिव भजनों की प्रस्तुति

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर-हर महादेव सेवा संघ की रजत जयंती पर सजेगा भक्ति का महा संगम, मनोज तिवारी करेंगे शिव भजनों की प्रस्तुति

    श्रावण की अंतिम सोमवारी पर साकची गुरुद्वारा मैदान में 4 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी 4 अगस्त को हर-हर महादेव सेवा संघ की रजत जयंती (25वां वर्ष) पर साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश के लोकप्रिय भजन सम्राट मनोज तिवारी अपनी मंडली के साथ शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।

    संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आयोजन को लेकर कालीमाटी रोड स्थित संघ कार्यालय में विस्तृत तैयारी बैठक हुई। इसमें मंच, सुरक्षा, पार्किंग व दर्शक प्रबंधन पर चर्चा हुई। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। पिछले वर्षों में इस मंच पर कैलाश खेर, मालिनी अवस्थी, अनूप जलोटा, लखबीर सिंह लक्खा, पवन सिंह, कन्हैया मित्तल जैसे कलाकारों ने प्रस्तुति दी है। इस बार भी आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए बाबा बर्फानी की झांकी, विद्युत सज्जा व भंडारा-प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।

    बैठक में बृजभूषण सिंह, जितेन्द्र चावला, सुखविंदर सिंह निक्कू, राजू मारवाह, धनुर्धर त्रिपाठी, पंकज वर्मा, जयंती रमन, बिट्टू तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। शिव भजन गायक कृष्णमूर्ति ने शिव महिमा से सभी को भावविभोर किया। संघ ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार आयोजन में पहुंचने और बाबा भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।

    मनोज तिवारी करेंगे शिव भजनों की प्रस्तुति हर-हर महादेव सेवा संघ की रजत जयंती पर सजेगा भक्ति का महा संगम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखनन माफिया प्रदीप अग्रवाल की गाड़ियों से टूटा पुल, आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने दी सड़क जाम की चेतावनी
    Next Article टाटा प्रबंधन की वादा खिलाफ़ी पर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन की चेतावनी, पार्किंग गेट पर होगी तालाबंदी

    Related Posts

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.