Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल की गाड़ियों से टूटा पुल, आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने दी सड़क जाम की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल की गाड़ियों से टूटा पुल, आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने दी सड़क जाम की चेतावनी

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल की गाड़ियों से टूटा पुल, आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने दी सड़क जाम की चेतावनी

    तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाता-मुसाबनी रोड जाम करेगी आजसू पार्टी

    राष्ट्र संवाद विशेष संवाददाता

    जमशेदपुर :मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़़ा पंचायत अंतर्गत कुलामाड़ा गांव में पुलिया टूटने की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस पुलिया को लेकर आजसू प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल को पुलिया टूटने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के कारण बड़ी-बड़ी गाड़ियां इस पुल से बेरोकटोक गुजरती थीं, जिससे यह जर्जर होकर अंततः ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि खनन विभाग के अधिकारी प्रदीप अग्रवाल से मिले हुए हैं, इसीलिए शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    पुल टूटने से टूटी ग्रामीणों की जिंदगी

    पुलिया के बह जाने से गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। लोग लकड़ी के अस्थायी पुल से जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं। गर्भवती महिलाओं, मरीजों और बच्चों के लिए हालात और भी गंभीर हो गए हैं। रामदेव हेंब्रम ने प्रशासन को 3 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि: “अगर जल्द कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो आजसू पार्टी दीघड़ी मोड़ से कोतोपा तक हाता-मुसाबनी मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम करेगी।”

    नेताओं पर आरोप, स्वीकृत योजना रद्द करवाई उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय नेता, जिनके स्वार्थ पूरे नहीं हुए, उन्होंने यहां स्वीकृत पुल निर्माण योजना को रद्द करवा दिया। चुनाव के समय वादे करने वाले नेता अब नदारद हैं और क्षेत्र विकास से वंचित है।

    निर्माण के नाम पर लाखों खर्च, पुलिया फिर भी अधूरी आजसू नेता ने बताया कि हाता-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर 17 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम 10 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से चल रहा है, लेकिन आज तक इस पुलिया पर न ध्यान दिया गया, न कोई अस्थायी समाधान किया गया।

    ग्रामीणों में उबाल, आंदोलन की तैयारी आजसू नेता रामदेव हेंब्रम के साथ अमीय महतो, धीरेन सुंडी, बबलू हेंब्रम, भोला टुडू और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित थे। सभी ने पुलिया को अविलंब दुरुस्त करने और खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बड़ा सवाल:-क्या प्रदीप अग्रवाल के अवैध खनन और भारी वाहनों के परिचालन की जांच हुई? किस नेता ने पुल निर्माण की स्वीकृति रद्द करवाई? 10 करोड़ से अधिक की सड़क योजना में पुलिया निर्माण को क्यों नजरअंदाज किया गया?

    आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने दी सड़क जाम की चेतावनी खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल की गाड़ियों से टूटा पुल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना जरूरी : राजेश शुक्ल
    Next Article खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल की गाड़ियों से टूटा पुल, आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने दी सड़क जाम की चेतावनी

    Related Posts

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.