नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने गाड़े सफलता के झंडे
रितेश प्रतिष्ठित साहित्यकार मनीषा शर्मा के सुपुत्र हैं।
10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में हासिल किया तीसरा स्थान; असम में जश्न का माहौल।
शामली (उत्तर प्रदेश):
उत्तर प्रदेश के शामली में आयोजित नेशनल लेवल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में असम के होनहार निशानेबाज रितेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया है। बेहद कड़े मुकाबले के बीच, रितेश ने 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में तीसरा स्थान (3rd Rank) हासिल कर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर असम का मान बढ़ाया है।
मीडिया से बात करते हुए रितेश ने कहा, “यह मेरे लिए एक गर्व का क्षण है। शामली की इस चैंपियनशिप ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया है। मेरा अगला लक्ष्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना और ओलंपिक में पदक जीतना है।”
