कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा प्रखंड के बड़गांव पंचायत अन्तर्गत कोयलरा गांव में जितिया पर्व पर रात भर मांदर एव नगाड़े की थाप पर झूमते रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि खरवार भोगता समाज विकास संघ के संतोष गंझू तथा छोटू गंझू ने फीता काटकर अखड़ा का उदघाटन किया।इससे पहले सभी अतिथियों की पारंपरिक रूप से नृत्य करते हुए स्वागत कर अखड़ा तक लाया गया।उसके बाद सभी का सरना गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथि एव ग्रामीण महिलाएं पुरूष अपनी पारंपरिक वेश भूषा एव ढोल नगाड़ों एव मांदर की थाप पर पारंपरिक गीतों के साथ रात भर जमकर नृत्य किया।जितिया पर्व को लेकर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।रात भर पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष उमेश गंझू, उपाध्यक्ष किटलाल गंझू, सचिव फूलचंद गंझू, उप सचिव जोगेंदर गंझू, कोषाध्यक्ष गोरेलाल गंझू, भुखन गंझू, संचालनकर्ता विनोद गंझू, राजेश गंझू, संतोष गंझू, राजू गंझू, सरंक्षक सुदर्शन गंझू, प्रदीप गंझू, राजेश गंझु, किनु गंझू, उमेश गंझू, पिंटू भुइयां,चंदन गंझू, सूबा गंझू, संतोष गंझू,मिठू गंझू, जितेंद गंझू, सुरेश गंझु, अशोक गंझु, विजय गंझू, कार्तिक गंझू, कृष्णा गंझु, कुलदीप गंझू, दिनेश गंझु, अनदीप गंझु, संजय गंझू, प्रभु गंझू,महेंद्र गंझू,सोनू ठाकुर, पंडरी देवी, पूजा देवी,मंगरी देवी,झबुलाल गंझू, मीना कुमारी,महावीर भुइयां,सोहरी देवी,हेमा देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

