Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत
    झारखंड

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    nizamBy nizamOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। जापान में आयोजित एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने रविवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संघ के पदाधिकारियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। भारतीय तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 9 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

    इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, उनके परिवारों और संघ के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय टीम की इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन, कठिन अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

    श्री मुंडा ने कहा कि प्रत्येक पदक के पीछे खिलाड़ियों के संघर्ष, समर्पण और निरंतर अभ्यास की एक प्रेरणादायी कहानी है। भारतीय तीरंदाजों की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

    उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और परिवारों के अमूल्य योगदान की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय तीरंदाज आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाएंगे।

    अर्जुन मुंडा ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भारतीय तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    Related Posts

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    October 4, 2026

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    October 4, 2026

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.