जमशेदपुर में झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक, अधिवक्ताओं की समस्याओं पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्णा और वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में तकनीकी विकास, पुस्तकालय आधुनिकीकरण और बार भवन को न्यायालय भवन से जोड़ने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। कई अधिवक्ताओं ने मेडिकल कार्ड के बावजूद इलाज में परेशानी की शिकायत की। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और नवीन कानूनों पर प्रशिक्षण व जागरूकता सेमिनार के आयोजन की दिशा में ठोस योजना बनाई जाएगी।

बैठक में अध्यक्ष रतिन दाश, सचिव राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त, व अन्य अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके बाद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय से मुलाकात की और आधारभूत संरचना के उन्नयन पर चर्चा की। न्यायाधीश ने जल्द कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया।


