गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग कांड का किया खुलासा, रवि खेड़ा गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, कारतूस, चापड़ और बाइक बरामद, सिटी एसपी ने दी जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले रवि खेड़ा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को दुईलाडुंगरी इलाके से की गई। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो खोखा, स्टील का चापड़, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

क्या है मामला:
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे लोचन कुमार अपनी स्कूटी से साकची से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुईलाडुंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक किया और मोची उर्फ दादा ने पिस्टल तानकर उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:
हरप्रीत सिंह गिल उर्फ राहुल गिल उर्फ गेड्डा (24 वर्ष), निवासी दुईलाडुंगरी धीरेन तंतुबाई उर्फ मोची उर्फ दादा (28 वर्ष), निवासी सोनारी जनता बस्ती प्रेम कुमार उर्फ आयुष साहू (21 वर्ष), निवासी दुईलाडुंगरी तीनों अपराधी रवि खेड़ा गिरोह से जुड़े हुए हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई:
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने किया। टीम में सअनि सुभाष रजक, अजीत प्रकाश, गौरव सिंह, राज रौशन सिन्हा, उपेन्द्र कुमार बैठा, विनय कुमार राम, अंगरक्षक मनीष कुमार, आरक्षी अदयाशरण, गृह रक्षक धनजी सिंह और थाना सशस्त्र बल के अन्य सदस्य शामिल थे। इस संबंध में सिटी एसपी शिवाशिष ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी और बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।


