Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साझेदारी में छल: “समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड” से हिस्सेदारी हड़पने का आरोप, राजेश कुमार सिंह ने साकची थाना में की शिकायत
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साझेदारी में छल: “समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड” से हिस्सेदारी हड़पने का आरोप, राजेश कुमार सिंह ने साकची थाना में की शिकायत

    समय कंस्ट्रक्शन में 9.06 करोड़ रुपये के गबन का मामला
    Aman KumarBy Aman KumarJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साझेदारी में छल: “समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड” से हिस्सेदारी हड़पने का आरोप, राजेश कुमार सिंह ने साकची थाना में की शिकायत

    समय कंस्ट्रक्शन में 9.06 करोड़ रुपये के गबन का मामला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक राजेश कुमार सिंह ने साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि अन्य निदेशक अनुप रंजन, राम प्रकाश पांडेय और राजीव कुमार ने अप्रैल 2017 से नवंबर 2024 के बीच आपराधिक षड्यंत्र के तहत कंपनी से 9 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निकाल ली, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया गया।

     

    राजेश कुमार सिंह के अनुसार, जब उन्होंने निकाले गए पैसों का हिसाब मांगा, तो दिसंबर 2024 से कंपनी से ब्याज के नाम पर पैसे निकालना बंद कर दिया गया, लेकिन पूर्व में निकाली गई राशि का कोई विवरण नहीं दिया गया। आरोप है कि तीनों निदेशकों ने न तो कंपनी को कोई पूंजी दी और न ही लोन, बावजूद इसके बिना किसी प्रस्ताव के ब्याज और ब्याज पर ब्याज के नाम पर गबन किया गया।

     

    जब उन्होंने इसका विरोध किया तो 11 फरवरी 2025 को उन्हें निदेशक पद से हटाने का ईमेल भेजा गया। साथ ही 15 जुलाई 2025 को कंपनी के साकची स्थित कार्यालय पहुंचने पर उनके कार्यालय का सारा सामान हटा दिया गया और अलमारी में लगे ताले को भी बदल दिया गया। उनका आरोप है कि उसमें गबन से जुड़े दस्तावेज और 1 लाख रुपये नकद भी गायब थे।

     

    राजेश सिंह ने कोलकाता एनसीएलटी में मामला दर्ज कर कंपनी की संरचना में बदलाव पर रोक लगवाने का आदेश भी प्राप्त किया है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के विरुद्ध गबन, फर्जीवाड़ा और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

     

    Sona

     

     

     

    राजेश कुमार सिंह ने साकची थाना में दी शिकायत समय कंस्ट्रक्शन में 9.06 करोड़ रुपये के गबन का मामला साझेदारी में छल: "समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड" से हिस्सेदारी हड़पने का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत सचिवालयों में लटकता है ताला पंचायत सचिव व रोजगार सेवक नदारद
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    February 13, 2026

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    February 13, 2026

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के लिए अंसार खान ने मांगा वोट

    कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी को पत्र लिखा सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने लिया शपथ। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

    मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.