निरसा एनकाउंटर के बाद जांच तेज, फार्महाउस से कारतूस और हथियार बरामद; फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुठभेड़ के बाद रांची से पहुंची राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (SFSL) की टीम ने हाथबाड़ी स्थित फार्महाउस और उसके आसपास के इलाके की गहन जांच की। जांच के दौरान फार्महाउस के पीछे जंगल और झाड़ियों से 20 से अधिक कारतूस तथा अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है…
Author: Devanand Singh
मेस संचालक को हटाने और भोजन पानी मे सुधार को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठीं राष्ट्र संवाद संवाददाता नीलाम्बर पीताम्बरपुर,लेस्लीगंज के बसौरा स्तिथ पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की सैकड़ों छात्राये मेंस में खराब खाना परोसने (देने)को लेकर मेस संचालक को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर से ही कॉलेज गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गईं। छात्राओं के प्रदर्शन का समर्थन छात्रों ने भी करते हुए धरना कार्यक्रम में शामिल हुए।इस बात की जानकारी होने पर पलामू उपयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कॉलेज में मेडिकल टीम को भेजने के साथ…
भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत मिशन से प्रेरित होकर भूमिहार महिला समाज की ओर से शुक्रवार को मानगो क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना था। इस दौरान महिला समाज की सदस्यों ने छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल, समय-समय पर पैड बदलने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के…
35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। झारखंड राज्य सहकारी बैंक से जुड़े करीब 35 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह सरायकेला में कार्रवाई की। ED की टीम ने पटनायक टोला स्थित ठेकेदार संजय कुमार डालमिया के आवास पर छापेमारी कर दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की। बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से संजय डालमिया के आवास पहुंची। इसके बाद टीम ने घर में प्रवेश कर विभिन्न…
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता कोडरमा: जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवक को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एन-111 के समीप चिन्मया विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वैन में सवार 15 से 17 बच्चे घायल हो गए, जबकि चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन स्टेडियम की ओर से चिन्मया विद्यालय के बच्चों को…
चंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पश्चिमपल्ली स्थित डीवीसी के एक आवासीय क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दंपती की हत्या कर दी, जबकि उनके बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बोकारो। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमपल्ली में अपराधियों ने एक ही परिवार को…
बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ब्लड बैंक के पास गुरुवार देर रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद सीएनजी ऑटो से गैस लीकेज होने की सूचना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। ऑटो चालक अनुज कुमार गुप्ता, निवासी शास्त्री नगर, कदमा ने बताया कि वह कदमा गणेश मैदान से यात्रियों…
मध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों की सतर्कता से सरकारी संपत्ति बचाई गई। मध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी: जांच शुरू बखरी-बेगूसराय। परिहारा मध्य विद्यालय परिहारा से ई-रिक्शा पर लादकर चावल ले जाने का मामला सामने आया है। वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोककर उस पर लदे नौ बोरा चावल को पकड़ लिया। इसके बाद तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चावल को बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव…
लेखक: नितेश सिंह राजपूतबिहार में 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले EBC आरक्षण को लेकर सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि इस बार EBC आरक्षण राज्य स्तर के तय प्रतिशत से नहीं, बल्कि हर पंचायत में जमीनी सर्वे के आधार पर तय किया जाएगा।EBC आरक्षण के लिए नई गाइडलाइन तैयारमंत्री के अनुसार पंचायती राज विभाग की विशेषज्ञ टीम नई गाइडलाइन तैयार कर रही है। इस गाइडलाइन में हर पंचायत में EBC की आबादी, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का…
