मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देर रात तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस…
Author: Devanand Singh
छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर संकट, आधे दर्जन मकान जमींदोज तीसरी बार भूधंसान से दहशत में लोगघर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार..BCCL पर वादा खिलाफी का आरोप.पुनर्वास और समुचित भराई की मांग. धनबाद कोयलांचल में लगातार हो रही भूधंसान की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर बाघमारा और कतरास क्षेत्र में जमीन धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद का है, जहां एक बार फिर जमीन धंसने…
बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामायण नगर मोहल्ले के घनी आबादी में अपने घर के आगे सोना चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार को ग्राहक बनकर आए दो अपराधी ने पहले तो जेवर दिखाने को कहा फिर जेवर पसंद करने के बाद पैसा ऑनलाइन से आने की बात कही और दुकान के टेबल पर बैठ गया इस दौरान दुकानदार अपने दुकान पर जैसे ही सामान निकालने के लिए माथा नीचे किया उतने में ही…
झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड से माओवादियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए माओवादियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके विरुद्ध ओडिशा सरकार ने भी 1.20 करोड़ रुपये का इनाम रखा था। यानी कुल मिलाकर उसपर 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था। वह मूल…
महाकाल सेवा संस्था के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। महाकाल सेवा संस्था की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भजन संध्या एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया। भजन संध्या के दौरान स्थानीय कलाकारों एवं भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर तक भजनों का आनंद लेते रहे और भगवान महाकाल के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों के बीच सहायता उपकरणों का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर में सेवा और समर्पण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, हियरिंग मशीन और ट्राई साइकिल प्रदान कर…
धोखे से बेटे की कराई अपनी कथित प्रेमिका से शादी, विरोध करने पर पिता ने कट्टे से किया जानलेवा हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह। जिले के शाली पंचायत अंतर्गत भोलापुर गांव से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने ही बेटे को कथित तौर पर धोखे में रखकर अपनी प्रेमिका से शादी कराने और बाद में विवाद बढ़ने पर बेटे पर देशी कट्टे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। घायल बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती…
बस स्टैंड के पीछे कुएं में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई दोस्तों पर हत्या की आशंका। राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पीछे एक कुएं से 24 वर्षीय सन्नी यादव का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। मृतक किशनपुर मोहल्ले (वार्ड 22) का रहने वाला था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और दो बहनों का एकमात्र सहारा छिन गया है, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता भरत यादव ने बताया कि दोपहर में ही…
*चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु* *फॉर्च्यून इंडिया की टॉप-100 सूची में नंदलाल-मुकुंद रुंगटा 61वें पायदान पर, संपत्ति ₹40,951 करोड़* मृत्युंजय बर्मन, राष्ट्र संवाद संवाददाता, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय चाईबासा से शुरू हुआ रुंगटा समूह का कारोबारी सफर अब देश के बड़े धनाढ्य कारोबारी घरानों की सूची तक पहुंच गया है। फॉर्च्यून इंडिया की 2026 की ‘टॉप 100 बिलियनेयर्स’ सूची में रुंगटा माइंस और रुंगटा संस से जुड़े नंदलाल रुंगटा और मुकुंद रुंगटा ने पहली बार जगह बनाई है। दोनों 61वें स्थान पर हैं और उनकी संयुक्त अनुमानित संपत्ति ₹40,951 करोड़ आंकी…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार • प्रमोद दीक्षित मलय महाभारत में वर्णन आता है कि जब कुरु वंश में हस्तिनापुर राज्य का बंटवारा हुआ तो कौरवों को पूर्ण विकसित सुव्यवस्थित कला, शिल्प, संस्कृति से सुसज्जित नगर हस्तिनापुर प्राप्त हुआ तथा पांडवों को ऊबड़-खाबड़ पठार एवं कानन युक्त खांडव वन। जब पांडव मार्गदर्शक भगवान श्रीकृष्ण के साथ खांडव वन पहुंचे तो किंकर्तव्यविमूढ़ खड़े हो विचारमग्न हो गये। श्रीकृष्ण ने नैराश्य के सागर में डूबते-उतराते पांडवों को देख स्नेह-सम्बल दिया और नगर निर्माण हेतु देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का आह्वान किया। भगवान विश्वकर्मा मायावी कला में निष्णात अपने पुत्र…
