सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ से किया गया सम्मानित—
न्यूज़ डेस्क: गुवाहाटी, मनीषा शर्मा,
साहित्य जगत की सुपरिचित संस्था ‘नवजागरण साहित्य और संस्कृति मंच, असम’ का छठा वार्षिक अधिवेशन रविवार को सत्रनगरी माजुली के गढ़मूर सत्र स्थित बंशी गोपाल नाट्य मंदिर के पवित्र मंच पर आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में शोणितपुर जिले के जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ से विभूषित किया गया।
युवा पत्रकार चंदन शर्मा असमिया समाचार पत्र ‘जर्नलिस्ट वार्ता’, ‘असम प्रवाह’, अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द असम ज्योति’ सहित कई डिजिटल चैनलों से जुड़कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से जन-जागरण में निरंतर लगे हुए हैं।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने शिवसागर के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया है, तथा प्रकृति-प्रेमी के रूप में कई बेजुबान पशु-पक्षियों का जीवन बचाया है। साथ ही, मोबाइल फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट कला के बल पर ‘असम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराकर विशेष उपलब्धि हासिल की है। समाज और पर्यावरण के प्रति इसी उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

