बिना ओटीपी-पिन साझा किए खाते से 98 हजार रुपये गायब
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
बैंक खाते से बिना ओटीपी या पिन साझा किए 98 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। खाताधारक हरिशंकर सिंह सरदार ने साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए राशि वापस दिलाने और जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को शाम 4:46 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 98 हजार रुपये हस्तांतरित होने का संदेश आया। इसमें राशि ‘साहिल’ नामक व्यक्ति के खाते में भेजे जाने की जानकारी थी। हरिशंकर का कहना है कि उन्होंने न तो किसी से ओटीपी-पिन साझा किया था और न ही यूपीआई से भुगतान का प्रयास किया था। उन्होंने लेन-देन को अनधिकृत बताते हुए साइबर धोखाधड़ी की आशंका जताई है।

