Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से 22 नवंबर से पूरे झारखंड में हितचिंतक सदस्यता महाअभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत पूरे कोल्हान में 30 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जमशेदपुर, चाईबासा, घाटशिला और सरायकेला जिलों में अभियान चलाकर हिंदू समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। सदस्यता शुल्क मात्र 20 रुपये निर्धारित किया गया है।
    इस अभियान को लेकर बिष्टुपुर स्थित हिंदूपीठ परिसर में विहिप जमशेदपुर महानगर की बैठक जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने बताया कि विहिप प्रत्येक तीन वर्ष में हितचिंतक सदस्यता अभियान चलाता है। इसके माध्यम से हिंदू समाज के लोगों और उनके परिवारों को संगठन से जोड़कर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है। विहिप हिंदू समाज के उत्थान के लिए विभिन्न सेवा और सहायता कार्य भी करता है।
    बैठक में जिला मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपीराव, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, विशेष संपर्क सहप्रमुख अमित शारदा, आकाश राज सहित कदमा, जुगसलाई, गोविंदपुर समेत विभिन्न प्रखंडों के सदस्य उपस्थित रहे।

    सदस्यता अभियान हिंदू समाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रहित
    Next Article कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत

    Related Posts

    कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत

    November 22, 2026

    निर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रहित

    November 22, 2026

    डॉ. ऋचा अंगिक एओएमएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित, तीसरे सर्वाधिक वोट मिले

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और हंगामा; थाने में शिकायत

    पूरे कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाएगा विहिप, महाअभियान शुरू

    निर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. ऋचा अंगिक एओएमएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित, तीसरे सर्वाधिक वोट मिले

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागबेड़ा-जुगसलाई नगर इकाई की घोषणा, 50 से अधिक युवाओं ने ली सदस्यता

    रोजगार मेले में 311 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 15 को मिला ऑफर लेटर*l

    जिले में 47 परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

    महापर्वों का आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न होने पर गोविंदपुर थाना प्रभारी सम्मानित

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.