Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2026Updated:September 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला। झारखंड राज्य सहकारी बैंक से जुड़े करीब 35 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह सरायकेला में कार्रवाई की। ED की टीम ने पटनायक टोला स्थित ठेकेदार संजय कुमार डालमिया के आवास पर छापेमारी कर दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की।

    बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से संजय डालमिया के आवास पहुंची। इसके बाद टीम ने घर में प्रवेश कर विभिन्न कमरों और स्थानों पर तलाशी शुरू की। जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों समेत अन्य सामान को खंगाले जाने की सूचना है। कार्रवाई के दौरान आवास के आसपास लोगों की आवाजाही भी सीमित रही।

    मामला झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े ऋण और कथित वित्तीय गड़बड़ी से संबंधित बताया जा रहा है। झारखंड हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में इस मामले की जांच के दौरान संजय कुमार डालमिया से जुड़े खातों में 32.01 करोड़ रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी का उल्लेख किया गया है। मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति से जुड़ी राशि का भी जिक्र सामने आया है।

    इस प्रकरण को लेकर संजय कुमार डालमिया और तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच के क्रम में ED की शुक्रवार की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    हालांकि, ED की ओर से अभी तक छापेमारी के विस्तृत आधिकारिक कारण, जांच में सामने आए तथ्यों अथवा किसी सामान या दस्तावेज की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत
    Next Article भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    Related Posts

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    September 18, 2026

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    September 18, 2026

    सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    निरसा एनकाउंटर के बाद जांच तेज, फार्महाउस से कारतूस और हथियार बरामद; फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी

    मेस संचालक को हटाने और भोजन पानी मे सुधार को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठीं

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    चंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.