Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ब्लड बैंक के पास गुरुवार देर रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद सीएनजी ऑटो से गैस लीकेज होने की सूचना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

    ऑटो चालक अनुज कुमार गुप्ता, निवासी शास्त्री नगर, कदमा ने बताया कि वह कदमा गणेश मैदान से यात्रियों को बैठाकर आ रहे थे। उनके अनुसार, वे अपनी दिशा में चल रहे थे, तभी साकची की ओर से आ रही इंडिगो कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो चालक ने कार की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने का दावा किया।

    ऑटो चालक ने कार चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया। वहीं कार चालक गुरुदेव रॉय, निवासी कदमा, ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप से इनकार किया। उनका कहना था कि वह सामान्य स्थिति में वाहन चला रहे थे और उनकी कार की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उन्होंने दुर्घटना के लिए ऑटो के ओवरटेक करने की बात कही।

    दुर्घटना के बाद सीएनजी ऑटो से हल्का गैस रिसाव होने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि यदि गैस के संपर्क में आग या सिगरेट आ जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। ऑटो में सवार कुछ यात्री हादसे के बाद वहां से चले गए। उनके घायल होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली।

    घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोर-व्हीलर और टेम्पो के बीच टक्कर हुई है और दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। कार चालक के नशे में होने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने तेज रफ्तार की बात भी कही।

    पुलिस के अनुसार घटना धातकीडीह ब्लड बैंक के पास हुई और यह क्षेत्र बिष्टुपुर थाना के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा समेत पकड़ाया चावल
    Next Article चंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.