Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एन-111 के समीप चिन्मया विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वैन में सवार 15 से 17 बच्चे घायल हो गए, जबकि चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन स्टेडियम की ओर से चिन्मया विद्यालय के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चैम्बर तक फट गया। दुर्घटना के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।

    हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के फ्लैटों और घरों से लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया।

    मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी ने बताया कि दुर्घटना संभवतः एक कार को बचाने के प्रयास में हुई। उनके अनुसार चिन्मया स्कूल की दिशा से आ रही एक कार अचानक स्कूल वैन के बेहद करीब आ गई और उसे सटते हुए पार कर गई। कार चालक की गतिविधि पर नजर रखने और पीछे मुड़कर देखने के दौरान वैन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद वैन सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर
    Next Article पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    Related Posts

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    September 18, 2026

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    September 18, 2026

    सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    निरसा एनकाउंटर के बाद जांच तेज, फार्महाउस से कारतूस और हथियार बरामद; फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी

    मेस संचालक को हटाने और भोजन पानी मे सुधार को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठीं

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    चंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.