नीट से छूट : कानूनी उपायों को लेकर तमिलनाडु में स्टालिन की अध्यक्षता में बुधवार को होगी बैठक तमिलनाडु में मेडिकल प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से छूट हासिल करने के लिए कानूनी उपायों पर विचार हेतु बुधवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में विधायक दल के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक पहले ही इस बैठक को ‘नाटक’ करार दे चुका है। पार्टी प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। उनका आरोप है कि राज्य की…
Author: Devanand Singh
एपी फिर से कर सकेगी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का कवरेज, अदालत ने दिया आदेश अमेरिका में एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को व्हाइट हाउस को आदेश दिया कि समाचार एजेंसी एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के कवरेज के लिए पूरी तरह पहुंच बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने भाषण की सामग्री के लिए समाचार संस्थान को दंडित नहीं कर सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त अमेरिकी जिला न्यायाधीश ट्रेवर एन मैकफैडेन ने फैसला सुनाया कि सरकार ट्रंप के मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने के शासकीय आदेश का पालन न करने के एपी के फैसले…
नोएडा : बी-टेक के छात्र से मुठभेड़ के मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी जेवर थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले बी-टेक के एक छात्र से पुलिस की कथित मुठभेड़ के मामले में अदालत के आदेश पर जेवर थाने के तत्कालीन प्रभारी अंजनी कुमार समेत 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरवरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था जिसके बाद बीती रात को जेवर पुलिस ने मामला दर्ज किया। कदंब विहार के निवासी तरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि चार सितंबर 2022…
नालंदा के केवल 10 प्रतिशत हिस्से की ही खुदाई हुई, वहां भव्य स्थल संग्रहालय बनाया जाए : डेलरिम्पल प्रसिद्ध लेखक और इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने कहा है कि नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन अवशेषों के केवल 10 प्रतिशत हिस्से का ही उत्खनन किया गया है। साथ ही उन्होंने नालंदा में एक ‘‘उचित’’ स्थल संग्रहालय स्थापित करने पर जोर दिया, जो भारतीय सभ्यता का ‘‘विशाल और भव्य स्मारक’’ होगा। यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को आयोजित एक संवाद के दौरान डेलरिम्पल ने कहा, ‘‘यह चौंकाने वाली बात है कि 21वीं सदी में, बिहार में इस स्थल के पुरातात्विक खंडहरों पर…
रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर चार प्रतिशत किया भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.2 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने बेहतर कृषि उत्पादन और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जनवरी-फरवरी, 2025 के दौरान कुल 1.6 प्रतिशत अंक घटकर दिसंबर, 2024 के 5.2 प्रतिशत से फरवरी, 2025 में 3.6 प्रतिशत के निचले स्तर पर आ गई थी। फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति 21 महीने…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आयोजित हुई, मंत्रिपरिषद की बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगी मुहर जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय अंतर्गत कार्यालयों के लिपिक/लिपिक-सह-टंकक/टंकक संवर्ग में नियुक्ति हेतु “झारखण्ड राज्य जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय लिपिकीय पदों पर भर्ती नियमावली, 2025” के गठन की स्वीकृति दी गई।* झारखण्ड मूल्यवर्धित कर अधिनियम, 2005 के साथ संलग्न अनुसूची II Part E के अन्तर्गत Aviation Turbine Fuel (ATF) पर देय कर दर (वैट) में संशोधन की स्वीकृति दी गई। झारखण्ड अवर शिक्षा सेवा संवर्ग (प्राथमिक शाखा) के पदाधिकारियों को राज्य शिक्षा सेवा वर्ग -2 (निरीक्षी शाखा) के पद पर भूतलक्षी…
छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का भव्य आयोजन, एसडीओ निवेदिता नियति ने सहयोग की अपील की; सभी धार्मिक परंपराओं का हो रहा पालन सरायकेला के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह राजकीय छऊ कला केंद्र की सचिव निवेदिता नियति ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय सभागार मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा सभी धार्मिक अनुष्ठानों व परंपराओं का निर्वहन कर छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का आयोजन हो रहा है. छऊ नृत्य ने सरायकेला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है जो हमारे लिए गर्व है. चैत्र महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने जिलेवासी, सभी कलाकार और मीडिया से परस्पर सहयोग की अपील की…
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसे उन्होने सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । साथ ही प्राप्त आवेदनों को लेकर उन्होने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनता की शिकायतों के प्रति जबावदेही से कार्य…
न्यायालय ने विधेयकों को रोककर रखने पर तमिलनाडु के राज्यपाल को फटकार लगाई, समयसीमा तय की द्रमुक नीत तमिलनाडु सरकार को मंगलवार को तब बड़ी जीत हासिल हुई जब उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल आर एन रवि द्वारा रोके गए और राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखे गए 10 विधेयकों को मंजूरी दे दी, साथ ही राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर कार्रवाई करने के लिए राज्यपालों के लिए समयसीमा भी तय कर दी। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा, ‘‘दस विधेयकों को राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखने का राज्यपाल का कदम गैरकानूनी और मनमाना है,…
आंगनबाड़ी सेविका चयन में बहू-सास की एंट्री पर बवाल, ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रक्रिया स्थगित आंगनबाड़ी सेविका पद के चयन में ग्रामीणों का हंगामा, बहू-सास की एंट्री पर बवाल, जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के कालाझरिया मदनकट्टा आंगनबाड़ी केंद्र (कोड: 20363050307) में सेविका पद के चयन को लेकर अचानक माहौल बिगड़ गया। स्वर्गीय सेविका सावित्री देवी के निधन (दिनांक 30.12.2024) के बाद रिक्त पद को भरने के लिए 8 अप्रैल 2025 को चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, लेकिन बहू-सास के बीच के रिश्ते ने इस प्रक्रिया को विवादों के घेरे में ला दिया। चयन प्रक्रिया में…
