Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर चार प्रतिशत किया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर चार प्रतिशत किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर चार प्रतिशत किया

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.2 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने बेहतर कृषि उत्पादन और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

    उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जनवरी-फरवरी, 2025 के दौरान कुल 1.6 प्रतिशत अंक घटकर दिसंबर, 2024 के 5.2 प्रतिशत से फरवरी, 2025 में 3.6 प्रतिशत के निचले स्तर पर आ गई थी। फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति 21 महीने के निचले स्तर 3.8 प्रतिशत पर थी।

    वित्त वर्ष 2025-25 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बुधवार को कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति का रुख निर्णायक रूप से सकारात्मक हो गया है। सब्जियों की कीमतों में पर्याप्त तथा व्यापक मौसमी गिरावट आई है।

    गवर्नर ने कहा, ‘‘ मुद्रास्फीति के मोर्चे पर खाद्य मुद्रास्फीति में अपेक्षा से अधिक गिरावट ने हमें राहत और भरोसा दिया है। हालांकि, हम वैश्विक अनिश्चितताओं और मौसम संबंधी गड़बड़ियों से उत्पन्न संभावित खतरों को लेकर सतर्क हैं।’’

    उन्होंने कहा कि रबी फसलों पर अनिश्चितताएं काफी कम हो गई हैं और दूसरे अग्रिम अनुमानों से पिछले वर्ष की तुलना में गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन और प्रमुख दालों के अधिक उत्पादन का संकेत मिलता है। गवर्नर ने कहा कि खरीफ की मजबूत आवक के साथ-साथ खाद्य मुद्रास्फीति में स्थायी नरमी की उम्मीद है। मुद्रास्फीति में आने वाले समय में गिरावट का अनुमान है।

    इसके अलावा, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के मौद्रिक नीति वक्तव्य 2025-26 संकल्प में कहा गया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट मुद्रास्फीति की दृष्टि से अच्छा संकेत है। दूसरी ओर, वैश्विक बाजार में अनिश्चितताएं बनी रहने तथा प्रतिकूल मौसम संबंधी आपूर्ति व्यवधानों की पुनरावृत्ति के बारे में चिंताएं हैं, जिससे मुद्रास्फीति के बढ़ने का जोखिम है।

    इन सभी कारकों और सामान्य मानसून के अनुमान को ध्यान में रखते हुए गवर्नर मल्होत्रा ​​ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति चार प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके पहली तिमाही में 3.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं। सरकार अगले सप्ताह खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करेगी।

    रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर चार प्रतिशत किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आयोजित हुई, मंत्रिपरिषद की बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगी मुहर
    Next Article नालंदा के केवल 10 प्रतिशत हिस्से की ही खुदाई हुई, वहां भव्य स्थल संग्रहालय बनाया जाए : डेलरिम्पल

    Related Posts

    नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    December 14, 2025

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    December 14, 2025

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    December 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    पर्यावरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित: चुनौतियों और समाधान पर चर्चा

    बजरंग दल ने जमशेदपुर में शौर्य सभा व संचलन का किया आयोजन

    झारखंड के गढ़वा जिले से नवजात शिशु खरीद बिक्री का मामला हुआ उजागर, पिता ही बन बैठे विक्रेता।

    हरित सोचें , हरित अपनायें: कुमार अमलेंदु कुमार

    बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

    सीतारामडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजिय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.