Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नालंदा के केवल 10 प्रतिशत हिस्से की ही खुदाई हुई, वहां भव्य स्थल संग्रहालय बनाया जाए : डेलरिम्पल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    नालंदा के केवल 10 प्रतिशत हिस्से की ही खुदाई हुई, वहां भव्य स्थल संग्रहालय बनाया जाए : डेलरिम्पल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नालंदा के केवल 10 प्रतिशत हिस्से की ही खुदाई हुई, वहां भव्य स्थल संग्रहालय बनाया जाए : डेलरिम्पल

     

    प्रसिद्ध लेखक और इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने कहा है कि नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन अवशेषों के केवल 10 प्रतिशत हिस्से का ही उत्खनन किया गया है। साथ ही उन्होंने नालंदा में एक ‘‘उचित’’ स्थल संग्रहालय स्थापित करने पर जोर दिया, जो भारतीय सभ्यता का ‘‘विशाल और भव्य स्मारक’’ होगा।

    यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को आयोजित एक संवाद के दौरान डेलरिम्पल ने कहा, ‘‘यह चौंकाने वाली बात है कि 21वीं सदी में, बिहार में इस स्थल के पुरातात्विक खंडहरों पर उत्खनन कार्य में अधिक खर्च नहीं किया गया। नालंदा विश्वविद्यालय या नालंदा महाविहार के खंडहर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल हैं। इन खंडहरों को 2016 में यह प्रतिष्ठित टैग मिला था।

    डेलरिम्पल ने कहा, ‘‘नालंदा का केवल 10 प्रतिशत ही उत्खनन किया गया है, जबकि 90 प्रतिशत की खोज होनी बाकी है। उनकी नवीनतम पुस्तक ‘‘द गोल्डन रोड: हाउ एनशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड’’ प्राचीन भारतीय सभ्यता पर रोशनी डालती है।

    उन्होंने कहा कि नालंदा के शैक्षणिक प्रांगणों का डिज़ाइन आधुनिक ऑक्सब्रिज कॉलेजों (ब्रिटेन) में देखा जा सकता है। डेलरिम्पल ने कहा, ‘‘यह भारत की सॉफ्ट पावर का सबसे बड़ा क्षण था। कौन जानता था कि ऐसे असाधारण अवशेष वहां पाए जा सकते हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘….यह बात और भी असाधारण है कि अपनी प्राचीन सभ्यता को महत्व देने वाली सरकार ने और अधिक उत्खनन कार्य के लिए धन उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने उत्खनन कार्य जारी रखने और वहां पर ‘‘उचित संग्रहालय’’ बनाने की वकालत की।

    वर्तमान में, बिहार की राजधानी पटना से लगभग 98 किलोमीटर दूर इसी नाम के शहर में स्थित नालंदा खंडहरों में एक साधारण ढांचे में एक स्थल संग्रहालय है। डेलरिम्पल ने विद्वानों, शोधकर्ताओं और इतिहास के प्रति उत्साही लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह तो भारतीय सभ्यता का एक विशाल, भव्य स्मारक होना चाहिए।’’

    चर्चा का मुख्य विषय ‘‘नालंदा: हाउ इट चेंज्ड द वर्ल्ड’’ था, जो राजनयिक और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के उप महानिदेशक अभय द्वारा लिखी गई नवीनतम पुस्तक है। यूनेस्को की वेबसाइट के अनुसार, नालंदा महाविहार स्थल में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 13वीं शताब्दी ईसवी तक के मठ और शैक्षणिक संस्थान के पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं। इसमें स्तूप, मंदिर, विहार (आवासीय और शैक्षणिक भवन) और प्लास्टर, पत्थर और धातु से बनी महत्वपूर्ण कलाकृतियां शामिल हैं।

    नालंदा भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है। यह 800 वर्षों की निर्बाध अवधि में ज्ञान के संगठित प्रसारण में लगा रहा। यूनेस्को ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, ‘‘स्थल का ऐतिहासिक विकास बौद्ध धर्म के एक धर्म के रूप में विकसित होने और मठ और शैक्षिक परंपराओं के उत्कर्ष का प्रमाण है।’’

    करीब 23 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस संपत्ति का स्वामित्व, संरक्षण, रखरखाव और प्रबंधन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) करता है, जो संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। बिहार में वर्तमान में पटना सर्कल के तहत 70 एएसआई संरक्षित विरासत स्मारक और स्थल हैं।

    मार्च 2023 में केंद्र सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में केंद्र द्वारा संरक्षित स्थलों के संरक्षण और रखरखाव पर 435.39 करोड़ रुपये खर्च किए गए; 2020-21 में 260.83 करोड़ रुपये; 2021-22 में 269.57 करोड़ रुपये; और 2022-23 में एक मार्च 2023 तक 340.92 करोड़ रुपये संरक्षित स्थलों के संरक्षण और रखरखाव पर खर्च किए गए।

     

     

    नालंदा के केवल 10 प्रतिशत हिस्से की ही खुदाई हुई वहां भव्य स्थल संग्रहालय बनाया जाए : डेलरिम्पल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर चार प्रतिशत किया
    Next Article नोएडा : बी-टेक के छात्र से मुठभेड़ के मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.