तृप्ति डिमरी ने रेड गाउन पहन दिए किलर पोज बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अपने एक नए लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस को एक रेड गाउन में देखा गया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तृप्ति का यह अवतार इतना हॉट है कि उनके फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. तस्वीरों में तृप्ति को लाइट मेकअप, खुले बाल, ईयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस का यह लुक बेहद सिंपल और स्टाइलिश है. तृप्ति के इस लुक को…
Author: Devanand Singh
भजन संध्या में 29 जुलाई को शहनाज अख्तर और लिटिल आर्यन बाबू बहायेंगे भक्ति की बयार दूसरी सोमवारी पर होगा महा भंडारा, 10 फिट के बाबा बर्फानी होंगे आकर्षण का केंद्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री नीलकंठ महादेव संघ सावन की दूसरी सोमवारी के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को भक्तिरस की वर्षा से सराबोर करने के लिए भजन संध्या का आयोजन करेगा जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर और लिटिल आर्यन बाबू 29 जुलाई को ओल्ड बाराद्वारी मैदान, साकची में अपने मधुर स्वर से भक्ति की बयार बहायेंगे। शुक्रवार को संवाददाता सम्मलेन में भजन संध्या कार्यक्रम…
देश भर में 12 स्मार्ट औद्योगिक शहरों के विकास की योजनाः डीपीआईआईटी नयी दिल्ली: देश में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और गुजरात के धोलेरा की तरह विभिन्न राज्यों में 12 नए औद्योगिक शहर स्थापित किए जाएंगे। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के दो औद्योगिक शहर आंध्र प्रदेश और एक बिहार में विकसित किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि ऐसे आठ शहर पहले से ही कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। …
सांसद बिद्युत बरण महतो ने एन एच का मामला उठाया राष्ट्र संवाद संवाददाता सांसद श्री महतो ने राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के संबंध में कहा कि यह मेरे संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड से गुजरता है और बहरागोड़ा प्रखंड के कालियाडिंगा चौक के दोनों छोर पर सर्विस रोड ही मेन रोड का काम करता है और यह ओडिशा, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल का त्रिवेणी संगम है और काफी जर्जर अवस्था में है। यातायात के दृष्टिकोण से यह सड़क यात्रा करने लायक नहीं है इस पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते है और चौक के आस-पास जलभराव की…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे। अगर पेड़- पौधे नहीं होंगे तो प्राणियों पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो, इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और…
अनुराग गुप्ता ने संभाला डीजीपी का पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं, ट्रांसफर-पोस्टिंग को पारदर्शी बनाने पर जोर रांची: 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता ने राज्य के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है. निवर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. पदभार संभालते ही डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं. उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा. इनमें नारकोटिक्स, साइबर, वायलेंट क्राइम और महिलाओं की सुरक्षा को टॉप प्रायोरिटी पर रखा जाएगा.डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना होने पर पुलिस का क्विक…
कारगिल विजय दिवस पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने ‘ऑपरेशन विजय’ के युद्धवीरों को सम्मानित कर जताई कृतज्ञता, अध्यक्ष ललित दास ने कहा- अपने पराक्रम और अदम्य साहस से देश का मान बढ़ाने वाले वीर सपूतों पर देश को गर्व। जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पूरे देशभक्ति भाव से मनाई जा रही है। शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से ‘ऑपरेशन विजय’ में भाग लेकर दुश्मनों को धूल चटाने वाले युद्धवीरों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी…
नीट यूजी पेपर लीक मामले में पटना सीबीआई टीम फिर पहुंची धनबाद तालाब से बरामद हुआ मोबाइल मोबाइल खोलेगा घोटाले का राज नीट यूजी पेपर लीक मामले में पटना सीबीआई की टीम ने एक बार फिर से धनबाद के सुदामडीह थाना इलाके के एक तालाब में जांच के लिए पहुंची। तालाब से एक बोरा बरामद हुआ, बताया जा रहा है कि उस बोरे के भीतर से कई मोबाइल सेट्स और कुछ अन्य सामग्री जब्त हुई है। टीम को स्थानीय थाने की टीम सहयोग कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक धनबाद सीबीआई एसपी भी छापेमारी में सहयोग…
केजरीवाल के साथ ‘राजनीतिक कैदी’ जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की हो रही कोशिश: आप राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ “राजनीतिक कैदी” जैसा व्यवहार किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी प्रमुख का शर्करा स्तर तीन जून से सात जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरा और 50 तक पहुंच गया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक “साजिश” का शिकार हुए हैं। उन्होंने…
जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर ग्रामीण की उपस्थिति में शहरी ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक/पु0नि0/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में विगत लंबित कांड/वारंट/कुर्की का शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति,फिरार अभियुक्तो के विरूद्ध कार्रवाई ,CCTNS/ ITSSO/ IRAD आदि विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। शहर में कैसे क्राइम रुक इस पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है इस बैठक में जिले के सभी थानेदार सभी डीएसपी भी उपस्थित…
