बर्मामाइंस केपीएस के छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे दी गई जानकारी , बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया जमशेदपुर. केपीएस बर्मामाइंस स्कूल के छात्रों को शनिवार को स्कूल परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया की हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं पर क्यों मनाते हैं इसका क्या उद्देश्य है कौन-कौन उसमें स्वतंत्रता सेनानी थे उनका क्या भागीदारी था। वही स्कूल के शिक्षक सुमन सरकार ने बताया की बच्चों के द्वारा कविताओं, नाटक , फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , पेंटिंग और कोलाज के माध्यम से स्वतंत्रता के…
Author: Devanand Singh
झारखंड के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति सुजित नारायण प्रसाद से मिले राजेश शुक्ल झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सुजित नारायण प्रसाद से उच्च न्यायालय मे भेट की और उन्हे शुभकामना दिया तथा शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री प्रसाद को राज्य के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। श्री प्रसाद ने अधिवक्ताओं की समस्याओ से समबन्धित कौंसिल की मांग पर त्वरित कारवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर झारखण्ड स्टेट बार…
डॉ. अजय के जनकल्याण रथ से 1241 लोग हुए लाभान्वित *लाभुकों ने जताया डॉ. अजय कुमार का आभार जमशेदपुर। शहर के लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही उन योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार द्वारा 9 जुलाई को बारीडीह चौक से जनकल्याण रथ(वाहन) का फीता काट कर रवाना किया गया था. तब से यह जनकल्याण रथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं ( वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, झारखंड सरकार की बहु…
वर्कर्स कॉलेज में डिग्री और इंटरमीडिएट विभाग के द्वारा किया पौधारोपण जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में डिग्री और इंटरमीडिएट विभाग के द्वारा 21 पौधा लगाया गया, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने बनाने का संकल्प लिया गया – डॉ एसपी महालिक जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ एसपी महालिक जी के उपस्थिति में 21 पौधा लगाया गया । इस कार्यक्रम में स्नातक एवं इंटर के दर्जनों छात्र उपस्थित थे । प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने कहा की छात्रों ने संकल्प लिया की पूरे राज्य को हरा भरा रखना है ताकि पर्यावरण में अस्थिरता उत्पन्न ना हो , जल वायु…
ममता ने नीति आयोग की बैठक से बर्हिगमन किया नयी दिल्ली:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं। ममता ने कहा कि उन्हें ‘‘महज पांच मिनट बोलने के बाद’’ रोक दिया गया। उन्होंने 2024-25 के केंद्रीय बजट की भी आलोचना की और इसे ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ बताया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने बैठक से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बैठक का बहिष्कार करके बाहर आई हूं। (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट दिए गए। असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के…
रांची : बीडीओ का ट्रांसफर स्थगित रांची: सरकार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के ट्रांसफर स्थगित कर दिया है। इसका आदेश ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अजय कुमार सिंह ने जारी किया। इसकी जानकारी सभी उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दी है। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग द्वारा द्वितीय विशेष मतदाता पुनरीक्षण में संबद्ध पदाधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन पर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 25 जुलाई से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 20 अगस्त, 2024 तक पाबंदी लगाई गई है। उक्त के आलोक में विभागीय…
भारत रत्न जेआरडी टाटा के जयंती को टाटा स्टील के द्वारा एथिक्स मंथ के रूप मे मनाया जमशेदपुर मे भारत रत्न जेआरडी टाटा के जयंती को टाटा स्टील के द्वारा एथिक्स मंथ के रूप मे मनाया जा रहा है, 29 जुलाई को जेआरडी टाटा की जयंती है इससे पूर्व शनिवार को बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान मे ऐरो मॉडलिंग शो का आयोजन किया गया. इसमें रिमोट कंट्रोल ऐयरक्राफ्ट के माध्यम से स्कूली छात्रों को विस्तृत जानकारी एवं जेआरडी टाटा के जीवनी की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है, इस शो मे मुख्य अतिथि के रूप मे टाटा स्टील के…
सत्ता में आते ही ‘अग्निपथ योजना’ 24 घंटे में रद्द की जाएगी: अखिलेश यादव लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सेवानिवृत्त ‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षण की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दोहराया कि वह सत्ता में आते ही सैनिकों की भर्ती की इस अल्पकालिक ‘अग्निपथ योजना’ को 24 घंटे में रद्द कर देंगे। अखिलेश यादव ने हाल में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी लगभग सभी रैलियों में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सत्ता में आने…
विशेष सतर्कता अदालत ने घूसखोरी मामले में बीडीओ को चार साल की जेल की सजा सुनाई दुमका : झारखंड के दुमका जिले की एक अदालत ने 14 साल पुराने रिश्वत के एक मामले में एक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को चार साल की जेल की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक चंपा कुमारी ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (द्वितीय) सह विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) श्रीप्रकाश झा की अदालत ने शुक्रवार को शिवाजी भगत को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कुमारी के अनुसार, भगत…
बागबेड़ा : निचले इलाकों के घरों में नाले का पानी घुसने से स्थिति बद से बदतर जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र के निचले इलाकों के घरों में नाले का पानी घुसने से स्थिति बद से बदतर हो गई है सुलिस गेट के जाम होने से जल जमाव की स्थिति हुई उत्पन्न 24 घंटे से जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, लगातार बारिश होने की वजह से नाले का पानी नदी में जाने के बजाय जुगसलाई शिव घाट के पास सुलिस गेट जाम होने की वजह से बागबेड़ा के निचले इलाकों के घरों में घुस…
