Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: नौकरी जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने भूख हड़ताल शुरू की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: नौकरी जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने भूख हड़ताल शुरू की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल: नौकरी जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने भूख हड़ताल शुरू की

    उच्चतम न्यायालय के, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को “दोषपूर्ण और भ्रष्ट” करार देने के फैसले के बाद नौकरी गंवाने वाले कुछ शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी।

    नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे बुधवार को दक्षिण कोलकाता के कस्बा स्थित जिला निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में पुलिस कार्रवाई का भी विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में से एक ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, “हमने एक शिक्षक के साथ भूख हड़ताल शुरू की है और जल्द ही इस मुद्दे पर आगे का कार्यक्रम तय करेंगे।

    प्रदर्शनकारी शिक्षक बुधवार रात से एसएससी कार्यालय के ‘आचार्य सदन’ भवन के बाहर धरना दे रहे हैं। वे नौकरी जाने और अपने साथियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कसबा के डीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया, धक्का-मुक्की की और कुछ को लात भी मारी।

    उच्चतम न्यायालय ने तीन अप्रैल को कलकत्ता उच्च न्यायालय के वर्ष 2024 के उस फैसले को बरकरार रखा था जिसमें 2016 में एसएससी द्वारा की गई भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त किए गए 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती को रद्द कर दिया गया था। न्यायालय ने पूरी चयन प्रक्रिया को “दोषपूर्ण और भ्रष्ट” करार दिया था। नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों का कहना है कि उनकी इस स्थिति के लिए आयोग जिम्मेदार है, क्योंकि उसने यह फर्क नहीं किया कि किस अभ्यर्थी ने फर्जी तरीके से नौकरी हासिल की और किसने नहीं।

    पश्चिम बंगाल: नौकरी जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने भूख हड़ताल शुरू की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के कई इलाकों में बारिश व आंधी का अनुमान
    Next Article केंद्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

    Related Posts

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.