Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    केंद्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं।

    कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में बुधवार देर शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि गरीबों की समस्याओं और मुद्दों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गईं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का उत्थान हो रहा है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी इस अवसर पर मौजूद थे।

    पिछले साल हुए चुनावों में केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सत्ता बरकरार रहने और हाल ही में राज्य के नगर निगम चुनावों में मिली जीत का जिक्र करते हुए सैनी ने कहा, “जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है, उसी तरह वे इस ट्रिपल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।”

    चौदह अप्रैल को बी. आर. आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। इस दौरान वह हिसार में हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल प्लांट की आधारशिला रखेंगे।

    सैनी ने कहा कि राज्य सरकार हर व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए तीव्र गति से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ न आना पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो बार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

    केंद्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल: नौकरी जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने भूख हड़ताल शुरू की
    Next Article ट्रंप की ओर से शुल्क बढ़ाए जाने के बाद चीन ने अन्य देशों से संपर्क साधा

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.