Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर भाजपा सदस्यों ने ‘आप’ के विधायक से हाथापाई की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर भाजपा सदस्यों ने ‘आप’ के विधायक से हाथापाई की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर भाजपा सदस्यों ने ‘आप’ के विधायक से हाथापाई की

    भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक की टिप्पणी के चलते बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिसर में भगवा पार्टी के विधायकों ने उनसे हाथापाई की। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद मलिक, मुफ्ती मोहम्मद सईद के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) कार्यकर्ताओं के साथ बहस में उलझ गए।

    सईद के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर पीडीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें आड़े हाथ लिया। विधानसभा की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आप विधायक और पीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई को टाल दिया।

    इसके बाद मलिक ने विधानसभा परिसर के अंदर पीडीपी कार्यकर्ताओं को घुसने देने के लिए सुरक्षा कर्मियों पर निशाना साधा। मलिक ने सुरक्षाकर्मियों से कहा, “पुलिस अधीक्षक को मुझ पर हमला करने वाले पीडीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना चाहिए।”

    उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैंने जो भी कहा, मैं उससे पीछे नहीं हटूंगा। वह (सईद) मेरे लिए गद्दार हैं। इसके तुरंत बाद मलिक ने कथित तौर पर भाजपा और उसके नेताओं के खिलाफ कुछ टिप्पणी की, जिससे मौके पर मौजूद भाजपा विधायक आक्रोशित हो गए।

    विक्रम रंधावा और युद्धवीर सेठी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने आप विधायक से हाथापाई की। इस हाथापाई के दौरान मलिक एक मेज पर गिर गए जो टूट गई। इसी दौरान मलिक के साथ झगड़े में एक भाजपा विधायक की कमीज फट गई।

    इसके बाद मलिक को वांच एंड वार्ड कर्मी सदन में ले ले गए, उनके साथ नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य भी थे। जब उन्हें सदन में ले जाया जा रहा था, तो भाजपा सदस्यों ने फिर से उन्हें घेरने की कोशिश की, लेकिन नेशनल कांफ्रेंस के कुछ सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रोक लिया गया।

    मलिक ने सदन में नेशनल कांफ्रेंस सदस्यों से कहा, “मैं एसपी, सुरक्षा के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं। मैं पीडीपी के लोगों की गिरफ्तारी चाहता हूं। पीडीपी और भाजपा मेरे खिलाफ इस युद्ध में एक साथ हैं। मुझे किसी का समर्थन नहीं चाहिए। मैं सदन में बैठूंगा और स्पीकर से जवाब मांगूंगा।”

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर भाजपा सदस्यों ने ‘आप’ के विधायक से हाथापाई की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवक्फ विधेयक को लेकर बीजद के गोलमोल रवैये से पार्टी का एक वर्ग नाराज
    Next Article गोलमुरी में भीषण आग से आधा दर्जन फुटपाथी दुकानें राख, दुकानदारों की आजीविका पर संकट

    Related Posts

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 18, 2026

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.