Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी में भीषण आग से आधा दर्जन फुटपाथी दुकानें राख, दुकानदारों की आजीविका पर संकट
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद

    गोलमुरी में भीषण आग से आधा दर्जन फुटपाथी दुकानें राख, दुकानदारों की आजीविका पर संकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी में भीषण आग से आधा दर्जन फुटपाथी दुकानें राख, दुकानदारों की आजीविका पर संकट

     

    शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार तड़के एलबीएसएम कॉलेज के समीप भीषण आग लगने से करीब आधा दर्जन फुटपाथी दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें फल-सब्जियों और जूते-चप्पलों की दुकानें शामिल थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। न ही अब तक नुकसान का सटीक आंकलन हो पाया है। लेकिन प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि यह दुकानें ही उनके आजीविका का एकमात्र साधन थीं। आग से सिर्फ सामान नहीं, बल्कि उनके सपने और जीवन का सहारा भी जलकर राख हो गया।

    घटना के बाद दुकानदार मानसिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर लाने के लिए कोशिश में जुट गए हैं, लेकिन प्रशासन से उन्हें अभी तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है।

    आग लगी या किसी ने साजिशन लगाई – यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मामले की जांच करेगा कौन? और क्या पीड़ितों को न्याय और मुआवजा मिलेगा?

    स्थानीय लोग और दुकानदार प्रशासन से इस मामले की गंभीर जांच और उचित सहायता की मांग कर रहे हैं।

    गोलमुरी में भीषण आग से आधा दर्जन फुटपाथी दुकानें राख दुकानदारों की आजीविका पर संकट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर भाजपा सदस्यों ने ‘आप’ के विधायक से हाथापाई की
    Next Article JAMSHEDPUR : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान गर्भवती महिला से बदसलूकी व धक्का-मुक्की का मामला आया प्रकाश में… लोगों ने काटा बवाल.

    Related Posts

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Reseña de JackpotCity: bonos, juegos y pagos

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.