जम्मू-कश्मीर के तीन और समूह हुर्रियत से अलग हुए : अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को घोषणा की कि ‘जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी’, ‘जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग’ और ‘कश्मीर फ्रीडम फ्रंट’ ने अलगाववादी समूह ‘हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’ से खुद को अलग कर लिया है। जम्मू-कश्मीर में अब तक इस प्रकार के 11 संगठन अलगाववाद से किनारा कर चुके हैं। शाह ने कहा कि यह कदम संविधान में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब शाह तीन दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर में हैं। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर…
Author: Devanand Singh
संभल हिंसा: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क से मंगलवार को संभल में पिछले साल एक मस्जिद के अदालती आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा के संबंध में पूछताछ की गई। संभल के सांसद सुबह करीब 11:30 बजे 10 से अधिक वकीलों के साथ नखासा थाने पहुंचे और मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। सपा सांसद करीब तीन घंटे तक थाने में रहे, जिस दौरान उनसे पिछले साल 24 नवंबर को कोट गर्वी इलाके…
दिल्ली: जहांगीरपुरी में व्यक्ति को पीटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में होली के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार शाम जहांगीरपुरी में कई जगहों पर छापेमारी कर अनिल (34), राहुल (24), चंदू लाल (58) और अशोक कुमार (58) को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पिछले सप्ताह चार अन्य आरोपियों सुनील, दीपक, अमित और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह मामला 14…
रामनवमी जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाते वक्त झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली गांव में रामनवमी के अवसर पर जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हर साल की तरह इस बार भी आसपास के गांवों से राम भक्त झांकी लेकर रामनवमी मैदान पहुंचे थे, जहां अस्त्र-शस्त्र और विभिन्न प्रकार के करतबों का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान नापो खुर्द गांव के कुछ युवक आग से करतब दिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के करतब के समय एक युवक का चेहरा अचानक जल गया। हादसे के…
दरभंगा के हराही पोखर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी दरभंगा शहर के बीचों-बीच स्थित हराही पोखर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव तैरता मिला। शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास जमा हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। तालाब किनारे से एक बैग मिला है। बैग में कुछ कागजात और नगद रुपए भी मिले हैं। पुलिस ने शव को…
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़, जलते अग्निकुंड में गिरे 12 लोग; 3 महिलाएं गंभीर, एक पटना रेफर जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा गांव में सोमवार की रात चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़ मच गई। भागने के क्रम में एक दर्जन लोग पूजा के लिए बनाए गए जलते कुंड में गिर गए। जिसमें एक दर्जन लोग झुलस गए। जिसमें 9 लोग मामूली रूप से घायल हुए है। जबकि तीन महिला जलते कुंड में गिरने के कारण बुरी तरह से झुलस गई जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया…
प्रेम प्रसंग में युवक की नृशंस हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को लड़की के घर पर जलाया सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मबना रसलपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राम भजन कुमार के रूप में हुई है, जो गांव में ही कोचिंग चलाता था। बताया जा रहा है कि राम भजन का एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर लड़की के परिजनों ने दो दिन पहले उसे जबरन अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद युवक को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। आरोप है…
रामनवमी विसर्जन जुलूस के अवसर पर सिविल डिफेंस ने प्राथमिक चिकित्सा शिविर एवं गोताखोर की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर किया। सिविल डिफेंस, जमशेदपुर। अनुमंडल पदाधिकारी , जमशेदपुर सब डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस श्रीमती शताब्दी मजूमदार के दिशा निर्देश पर रामनवमी विसर्जन के शुभ अवसर पर चीफ वार्डन अरुण कुमार एवं दयाशंकर मिश्र डिप्टी चीफ वार्डन के नेतृत्व में शहर के कई स्थानों पर विभिन्न डिवीजन के पोस्ट वार्डन एवं स्वयंसेवकों के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर, जलपान शिविर एवं विभिन्न घाटों पर तैराक की व्यवस्था किया गया। गांधी मैदान के समीप दया हॉस्पिटल के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा शिविर सह…
वक्फ बोर्ड अधिनियम संशोधन के खिलाफ जामताड़ा में मुस्लिम मंच की जन आक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के विरोध में मुस्लिम मंच द्वारा जामताड़ा नगर में एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। आक्रोश रैली गाँधी मैदान से निकली जो बाजार भ्रमण करते हुवे सुभाष चौक, गाँधी चौक के बाद अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पहुँचे और रैली सभा में तब्दील हो गई। रैली और सभा के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल…
औरंगाबाद: जमीन विवाद में युवती पर टांगी से हमला, गंभीर रूप से घायल औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनीबार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में एक युवती पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था, जो रविवार को अचानक उग्र हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान एक युवती पर टांगी से हमला कर दिया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल…
