Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के तीन और समूह हुर्रियत से अलग हुए : अमित शाह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर के तीन और समूह हुर्रियत से अलग हुए : अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के तीन और समूह हुर्रियत से अलग हुए : अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को घोषणा की कि ‘जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी’, ‘जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग’ और ‘कश्मीर फ्रीडम फ्रंट’ ने अलगाववादी समूह ‘हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’ से खुद को अलग कर लिया है।

    जम्मू-कश्मीर में अब तक इस प्रकार के 11 संगठन अलगाववाद से किनारा कर चुके हैं। शाह ने कहा कि यह कदम संविधान में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब शाह तीन दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर में हैं।

    शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ‘जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी’, ‘जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग’ तथा ‘कश्मीर फ्रीडम फ्रंट’ नामक तीन और संगठनों ने हुर्रियत से खुद को अलग कर लिया है। यह घाटी के लोगों के भारत के संविधान में भरोसे को दर्शाता है।’’

    गृह मंत्री ने कहा कि एकजुट एवं शक्तिशाली भारत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण आज और भी सुदृढ़ हुआ है तथा अब तक 11 संगठनों ने अलगाववाद को त्यागकर इस दृष्टिकोण के प्रति अटूट समर्थन दर्शाया है। पिछले महीने ‘हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’ के कई घटकों ने अलगाववादी समूह से अलग होने की घोषणा की थी।

    हुर्रियत से अलग होने की घोषणा करने वाले समूहों में शाहिद सलीम के नेतृत्व वाले ‘जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट’, वकील शफी रेशी के नेतृत्व वाले ‘जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट’ और मोहम्मद शरीफ सरताज के नेतृत्व वाले ‘जम्मू-कश्मीर फ्रीडम मूवमेंट’ जैसे समूह शामिल हैं। जब इन समूहों ने 25 मार्च को यह घोषणा की थी तब शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की एकीकरण नीतियों ने जम्मू-कश्मीर से अलगाववाद को बाहर कर दिया है।

    इसके दो दिन बाद ‘हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’ के दो अन्य घटकों गुलाम नबी सोफी के नेतृत्व वाले ‘जम्मू कश्मीर तहरीकी इस्तेकलाल’ और गुलाम नबी वार के नेतृत्व वाले ‘जम्मू कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकामत’ ने अलगाववाद त्यागने की घोषणा की थी।

    जम्मू-कश्मीर के तीन और समूह हुर्रियत से अलग हुए : अमित शाह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंभल हिंसा: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की
    Next Article आंगनबाड़ी सेविका चयन में बहू-सास की एंट्री पर बवाल, ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रक्रिया स्थगित

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.