Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगनबाड़ी सेविका चयन में बहू-सास की एंट्री पर बवाल, ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रक्रिया स्थगित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आंगनबाड़ी सेविका चयन में बहू-सास की एंट्री पर बवाल, ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रक्रिया स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी सेविका चयन में बहू-सास की एंट्री पर बवाल, ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रक्रिया स्थगित

     

    आंगनबाड़ी सेविका पद के चयन में ग्रामीणों का हंगामा, बहू-सास की एंट्री पर बवाल,
    जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के कालाझरिया मदनकट्टा आंगनबाड़ी केंद्र (कोड: 20363050307) में सेविका पद के चयन को लेकर अचानक माहौल बिगड़ गया। स्वर्गीय सेविका सावित्री देवी के निधन (दिनांक 30.12.2024) के बाद रिक्त पद को भरने के लिए 8 अप्रैल 2025 को चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, लेकिन बहू-सास के बीच के रिश्ते ने इस प्रक्रिया को विवादों के घेरे में ला दिया। चयन प्रक्रिया में तीन उम्मीदवार – मीरा कुमारी, अंजनी कुमारी और कविता देवी ने आवेदन दिया था। मगर तीसरी आवेदिका कविता देवी की उम्मीदवारी पर बवाल मच गया, क्योंकि उनकी सास प्रेमावती देवी पहले से ही उसी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने इस बात का कड़ा विरोध किया और आरोप लगाया कि एक ही परिवार से दोनों पदों पर चयन पारदर्शिता और निष्पक्षता के खिलाफ है। ग्रामीणों की ओर से विरोध होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद झगड़े की स्थिति में पहुंच गया। इस बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर उपस्थित प्रभारी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस पद के लिए चयन की अगली तिथि पुनः निर्धारित की जाएगी, जिसकी सूचना समय रहते ग्रामीणों को दे दी जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग की है, ताकि योग्य उम्मीदवार को ही अवसर मिल सके। यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि आंगनबाड़ी जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा से जुड़ी चयन प्रक्रिया में पारिवारिक रिश्तों के टकराव और ग्रामीणों की सजगता को भी उजागर करती है।

     

    आंगनबाड़ी सेविका चयन में बहू-सास की एंट्री पर बवाल ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रक्रिया स्थगित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के तीन और समूह हुर्रियत से अलग हुए : अमित शाह
    Next Article न्यायालय ने विधेयकों को रोककर रखने पर तमिलनाडु के राज्यपाल को फटकार लगाई, समयसीमा तय की

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.