Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

     

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसे उन्होने सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । साथ ही प्राप्त आवेदनों को लेकर उन्होने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनता की शिकायतों के प्रति जबावदेही से कार्य करते हुए जांचोपरांत प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए ।

    जनता दरबार में फरियादियों ने बच्चों के नामांकन हेतु जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने, भूमि विवाद, विद्युत समस्या, पेयजल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस में नामांकन, आर्म्स लाइसेंस, कॉलेज के लिए भूमि आवंटन समेत अन्य सार्वजनिक समस्याओं को रखा जिसपर यथोचित कार्रवाई हेतु फरियादियों को आश्वस्त किया गया ।

    जनता दरबार में प्राप्त शिकायतें विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित थीं । उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि समाधान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए और निष्पादन की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपायुक्त कार्यालय को सौंपी जाए। उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे जनहित के मामलों को गंभीरता से लें और पारदर्शिता के साथ समस्या निवारण सुनिश्चित करें।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायालय ने विधेयकों को रोककर रखने पर तमिलनाडु के राज्यपाल को फटकार लगाई, समयसीमा तय की
    Next Article छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का भव्य आयोजन, एसडीओ निवेदिता नियति ने सहयोग की अपील की; सभी धार्मिक परंपराओं का हो रहा पालन

    Related Posts

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    December 7, 2025

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    December 7, 2025

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर 1.33 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

    जमशेदपुर : टाटा जूलोजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका—प्रबंधन अलर्ट

    जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के पाकोतोड़ा टोला में सबर जनजाति अब भी उपेक्षित, बुनियादी सुविधाओं से वंचित—विकास पर उठे सवाल

    विश्व के सामने बैठने का ढंग, बोलने की शैली और प्रस्तुति—ये केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं, बल्कि देश की सामूहिक पहचान का प्रतीक होते हैं। – डॉ. प्रियंका सौरभ

    संघ का सनातन एवं प्रकृति-दर्शन: वैश्विक चेतना का आह्वान – ललित गर्ग

    भारत–रूस मित्रता को नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए आयाम देने वाली साबित हुई पुतिन की यात्रा देवानंद सिंह

    टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.