Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का भव्य आयोजन, एसडीओ निवेदिता नियति ने सहयोग की अपील की; सभी धार्मिक परंपराओं का हो रहा पालन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का भव्य आयोजन, एसडीओ निवेदिता नियति ने सहयोग की अपील की; सभी धार्मिक परंपराओं का हो रहा पालन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का भव्य आयोजन, एसडीओ निवेदिता नियति ने सहयोग की अपील की; सभी धार्मिक परंपराओं का हो रहा पालन

     

    सरायकेला के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह राजकीय छऊ कला केंद्र की सचिव निवेदिता नियति ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय सभागार मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा सभी धार्मिक अनुष्ठानों व परंपराओं का निर्वहन कर छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का आयोजन हो रहा है. छऊ नृत्य ने सरायकेला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है जो हमारे लिए गर्व है. चैत्र महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने जिलेवासी, सभी कलाकार और मीडिया से परस्पर सहयोग की अपील की है. छऊ महोत्सव में बगैर टेंडर के वर्क आर्डर मिलने से संबंधित प्रश्न पर एसडीओ ने कहा छऊ महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए वर्क आर्डर दिया गया है. इसके लिए टेंडर में किसी प्रकार की अनियमितता नही होगी. टेंडर होने के बाद सम्बंधित संवेदक को कार्य दिया जाएगा और यह जरूरी नही की जिसे वर्क आर्डर दिया गया है उसे ही कार्य मिले.
    एसडीओ ने बताया बताया कि सरायकेला चैत्र पर्व छह अप्रैल को भैरव पूजा के साथ शुरू हो गयी है. शुभ घट के पश्चाच नौ अप्रैल को झुमकेश्वरी पूजा, दस अप्रैल को यात्राघट शिवशक्ति पूजा, 11 अप्रैल को वृन्दावनी घट पूजा ,12 अप्रैल को गोरियाभार घट पूजा,13 अप्रैल को कालीका घट पूजा व 14 अप्रैल को पाट संक्रांति पूजा के साथ चैत्र पर्व सह राजकीय छऊ महोत्सव का विधिवत समापन होगा. एसडीओ ने कहा छऊ महोत्सव में किसी प्रकार की अनियमितता को लेकर पक्षपात नही होगी. सभी कलाकारों को उचित मान सम्मान दिया जाएगा. मौके पर कार्यालय अधीक्षक राजेश महापात्र, जीवन मोदक व कृष्णा सोय समेत अन्य उपस्थित थे.

    एसडीओ निवेदिता नियति ने सहयोग की अपील की; सभी धार्मिक परंपराओं का हो रहा पालन छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आयोजित हुई, मंत्रिपरिषद की बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगी मुहर

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.