Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीट से छूट : कानूनी उपायों को लेकर तमिलनाडु में स्टालिन की अध्यक्षता में बुधवार को होगी बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    नीट से छूट : कानूनी उपायों को लेकर तमिलनाडु में स्टालिन की अध्यक्षता में बुधवार को होगी बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीट से छूट : कानूनी उपायों को लेकर तमिलनाडु में स्टालिन की अध्यक्षता में बुधवार को होगी बैठक

    तमिलनाडु में मेडिकल प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से छूट हासिल करने के लिए कानूनी उपायों पर विचार हेतु बुधवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में विधायक दल के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

    मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक पहले ही इस बैठक को ‘नाटक’ करार दे चुका है। पार्टी प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। उनका आरोप है कि राज्य की सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार नीट को खत्म करने में पूरी तरह विफल रही है जिससे जनता में आक्रोश है।

    इस बैठक का आयोजन ऐसे समय पर हो रहा है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु सरकार के नीट विरोधी विधेयक को स्वीकृति देने से इनकार कर दिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री स्टालिन ने चार अप्रैल को दी थी। इसके बाद उन्होंने नौ अप्रैल को सभी दलों के विधायकों की बैठक बुलाने की घोषणा की थी।

    पलानीस्वामी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके पुत्र एवं उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले यह झूठा वादा किया था कि वे नीट को ‘समाप्त’ कर देंगे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास नीट से छुटकारा दिलाने का ‘गुप्त तरीका’ है।

    नीट से छूट : कानूनी उपायों को लेकर तमिलनाडु में स्टालिन की अध्यक्षता में बुधवार को होगी बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएपी फिर से कर सकेगी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का कवरेज, अदालत ने दिया आदेश
    Next Article फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.