पलूशन को काबू करने दिल्ली की सड़कों से हटीं 3.8 लाख गाड़ियां, नियम तोड़ा तो लगेगा 20 हजार जुर्माना दिल्ली. राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण आसमान छू रहा है और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने GRAP-3 के तहत बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल के चलने वाले चार पहिया वाहनों पर बैन लगा दिया है. अगर आपके पास भी BS-3 पेट्रोल से चलने वाला स्कूटर, बाइक और कार है तो इसे सड़क पर चलाने पर भारी जुर्माना उठाना पड़ सकता है. इसी तर्ज पर BS-4…
Author: Devanand Singh
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है आयोजन जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20 नवंबर को तृतीय बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेले का आयोजन बाल उद्यान, चिल्ड्रन पार्क, सिदगोडा, जमशेदपुर में किया जा रहा है. स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल और नेचर फाउंडेशन के ट्रस्टी अंशुल शरण ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण तृतीय बाल मेला-2024 को विश्व बाल दिवस के अवसर पर एक…
प्रधानमंत्री मोदी फिर विदेश जा रहे हैं, मणिपुर जाने से क्यों कर रहे हैं इनकार : कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह शनिवार को विदेश जा रहे हैं लेकिन यह समझ से परे है कि वह मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं। विपक्षी पार्टी ने यह टिप्पणी तब की है जब प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील और नाइजीरिया तथा गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अगले…
चुनाव पूर्व किए हर वादे होगे पूर्ण..पवन जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने चुनाव के पूर्व जनता से किए वादों को पूर्ण करने का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया है। क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आम जनता की छोटी छोटी समस्याओं की जानकारी मिलने पर समाधान का भरोसा दिलाया था। बिरसानगर 3 D डूंगरी ऊपर स्लम एरिया में 16 स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहे थे साथ ही नालिया गंदगी से बजबजा रही थी। पवन ने मतदान के बाद कार्य कराने…
दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे एक्यूआई 407 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘सीमर ऐप’ में यह जानकारी दी गई। एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच रहने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद सरकार ने ई-बस और सीएनजी से…
पूर्व सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की, हमने लोगों का विश्वास हासिल किया : मोदी नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले सरकारें वोट बैंक की राजनीति के अनुरूप नीतियां बनाती थीं जबकि मौजूदा सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सरकार में लोगों का विश्वास बहाल हो। प्रधानमंत्री ने ‘एचटी लीडरशिप समिट’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए’’ प्रगति के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों में हर चुनाव के बाद सरकारें बदल जाती…
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी नारायणपुर/कांकेर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया है। दल में जिला रिजर्व…
झांसी: मेडिकल कॉलेज के NICU में आग लगने से 10 नवजातों की मौत, राष्ट्रपति और PM ने जताया दुख झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 मासूमों की मौत हो गई, जबकि 16 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के समय NICU में कुल 54 बच्चे भर्ती थे. फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 37 बच्चों को सुरक्षित निकाला. हादसे के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी…
भारत ने अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रन से हराकर सीरिज जीती दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया. चौथे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते…
चुनाव बहिष्कार को लेकर भाकपा माओवादियों ने पेंक नारायणपुर एवं नावाडीह थाना क्षेत्र में पोस्टरबाजी की Bermo ; राज्य में दूसरे चरण को लेकर विधानसभा का चुनाव 20 नवंबर को होना है.चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए डुमरी विधानसभा अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर एवं नावाडीह थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों ने शुक्रवार की रात्रि पोस्टरबाजी की.भाकपा माओवादियों द्वारा पेंक नारायणपुर थाना के पलामू एवं नावाडीह थाना क्षेत्र के सारुबेड़ा के बीच में सड़क किनारे रखकर पत्थरों से दबाकर रख दिया गया है. भाकपा माओवादियों के पोस्टरों में लिखा गया है “वोट क्यों,जंल,जंगल,जमीन से…
