Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल विधानसभा चुनाव: 77.45% भारी मतदान दर्ज | राष्ट्र संवाद
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    केरल विधानसभा चुनाव: 77.45% भारी मतदान दर्ज | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    केरल विधानसभा चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरल विधानसभा चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया

    तिरुवनंतपुरम, नौ अप्रैल (भाषा) केरल विधानसभा की 140 सीट के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।

    सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इस चुनाव के लिए लगभग एक महीने तक प्रचार किया। सोलहवीं केरल विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनावों में भारी मतदान दर्ज किया गया।

    शाम सात बजे तक 77.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के विधानसभा चुनावों के 74.06 प्रतिशत मतदान से अधिक है।

    मतदान प्रक्रिया काफी हद तक शांतिपूर्ण रही, केवल कुछ स्थानों पर मामूली तकनीकी समस्याएं ही सामने आईं।

    राज्य के सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ, जिसमें 2.71 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे।

    अधिकारियों ने कहा कि कतारों में खड़े देर से आने वाले मतदाताओं की गिनती होने पर अंतिम मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की उम्मीद है। यदि यह रुझान जारी रहता है, तो कुल मतदान 1987 में दर्ज किए गए 80.54 प्रतिशत को पार कर सकता है।

    केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि राज्यभर में मतदान प्रक्रिया काफी हद तक सुचारू और शांतिपूर्ण रही। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान में किसी बड़ी समस्या की कोई सूचना नहीं मिली है।’’

    हालांकि, दो मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के कारण मतदान शुरू होने में लगभग 30 मिनट की देरी हुई। कुछ मामूली तकनीकी दिक्कतों के बावजूद, अधिकारियों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चली और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान किया।

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सी एन मोहनन ने मतदाता सूचियों में पुनरीक्षण को इस वृद्धि का कारण बताया।

    उन्होंने कहा, ‘‘मृत या पलायन कर चुके लोगों के नाम हटाए जाने के कारण मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है।’’

    कांग्रेस नेता दीप्ति मैरी वर्गीज ने कहा कि इस प्रवृत्ति का गहन अध्ययन करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा, “आमतौर पर यह प्रवृत्ति देखी जाती है कि जब मतदान प्रतिशत बढ़ता है, तो यह यूडीएफ के लिए अनुकूल हो जाता है।’’

    भाजपा नेता के.एस. शैजू ने इस वृद्धि को जमीनी स्तर पर मतदाताओं के व्यवहार से जोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि इस बार अधिक महिला मतदाता मतदान करने आई हैं।’’

    उन्होंने अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में भी विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी भाजपा के पक्ष में होगी।’’

    मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कन्नूर जिले के पिनराई स्थित आरसी अमला बेसिक यूपी स्कूल में मतदान केंद्र तक पैदल पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कई नेता भी मौजदू रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशव लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे परिजन, जमशेदपुर में तनावपूर्ण माहौल
    Next Article शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.