Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीएमसी का पलटवार: पीएम मोदी के दावों का फैक्ट चेक | राष्ट्र संवाद
    Headlines पश्चिम बंगाल राजनीति राष्ट्रीय

    टीएमसी का पलटवार: पीएम मोदी के दावों का फैक्ट चेक | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली में किए गए दावों का खंडन किया

    पीएम मोदी की हल्दिया रैली के बाद ‘टीएमसी का पलटवार’। डेरेक ओब्रायन ने 7 दावों का फैक्ट चेक जारी कर गरीबी और बेरोजगारी पर केंद्र को घेरा। पढ़ें राष्ट्र संवाद।

    नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी रैली में किए गए दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत में अब भी दुनिया में सबसे अधिक गरीब लोग हैं और पांच में से चार भारतीय प्रतिदिन 171 रुपये से कम कमाते हैं।

    तृणमूल नेता ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली में मोदी के भाषण के संबंध में पलटवार किया और प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सात दावों पर विस्तृत ‘‘फैक्ट चेक’’ जारी किया।

    ओब्रायन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आइए उनके सात दावों का पर्दाफाश करते हैं और वास्तविकता देखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मोदी के संसद में या रैलियों में दिए गए हर भाषण के बाद ऐसे जवाब तैयार करना आसान होता है।

    प्रधानमंत्री मोदी के इस दावे का जवाब देते हुए कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है जबकि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल को पीछे ले जा रही है, ओब्रायन ने कहा कि देश में गरीबी अभी भी व्यापक रूप से मौजूद है और उन्होंने राज्य की आर्थिक वृद्धि पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में पांच गुना वृद्धि हुई है और इसके निर्यात में भी वृद्धि हुई है।

    प्रधानमंत्री के इस दावे पर कि कारखाने बंद हो गए हैं और मजदूर राज्य से पलायन कर रहे हैं, तृणमूल नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पंजीकृत कंपनियों की संख्या 2011 से काफी बढ़ गई है, जो औद्योगिक विस्तार का संकेत है।

    ओब्रायन ने कहा कि बंगाल में पंजीकृत कंपनियों की कुल संख्या 2011 में 1.37 लाख थी जो 2025 में बढ़कर 2.50 लाख हो गई। इस तरह 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और औसतन हर साल 7,500 से अधिक कंपनियां पंजीकृत हो रही हैं।

    मोदी के इस बयान को चुनौती देते हुए कि भाजपा शासित राज्यों में विकास हुआ है, उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अनुसार अभी भी 21 करोड़ भारतीय ‘बहुआयामी गरीबी’ में जीवन यापन कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने एकतरफा रूप से पश्चिम बंगाल को दिए जाने वाले दो लाख करोड़ रुपये के कोष को रोक दिया है।’’

    तृणमूल द्वारा युवाओं के साथ “धोखा” करने के आरोप का जवाब देते हुए, ओब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी में कमी आई है और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘देश में तीन में से एक युवा रोजगार, शिक्षा या प्रशिक्षण से वंचित है। दस में से सात स्नातक बेरोजगार हैं। बंगाल में बेरोजगारी दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य में दो करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।’’

    ओब्रायन ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्तियों का आरोप लगाते हुए, पदों को पारदर्शी तरीके से भरने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया।

    राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर मोदी की टिप्पणियों का जवाब देते हुए, तृणमूल नेता ने आधिकारिक रैंकिंग का हवाला देते हुए कहा कि कोलकाता सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल है।

    उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘गृह मंत्रालय के अनुसार रैकिंग में कोलकाता ने लगातार चार साल तक सबसे सुरक्षित शहर के रूप में जगह बनाई। भाजपा ने चैंपियन महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा कर दिया गया। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में हाथरस और उन्नाव जैसी भयावह घटनाएं हुईं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कराया
    Next Article शव लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे परिजन, जमशेदपुर में तनावपूर्ण माहौल

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.