धैर्य, पार्टी नेतृत्व के प्रति निष्ठा और रणनीतिक कौशल के बलबूते हुई फडणवीस की ‘ताजपोशी’ मुबंई: साधारण पृष्ठभूमि से उठकर महाराष्ट्र की राजनीति में अपना लोहा मनवाने वाले दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह इससे पहले भी दो बार इस पद पर रह चुके हैं। बीस नवंबर के विधानसभा चुनाव में भाजपा के निर्णायक प्रदर्शन के बाद 54 वर्षीय फडणवीस को बुधवार को राज्य भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उनके तीसरी बार राज्य की बागड़ोर संभालने की राह तैयार हो गई। फडणवीस की राजनीतिक यात्रा उल्लेखनीय…
Author: Devanand Singh
18 नवम्बर को हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाशनगर गरुड़बासा निवासी नवीन कुमार सिंह के घर पर बीते 18 नवम्बर को हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा, गौरव गोस्वामी और अमन कुमार शामिल है. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक यामाहा मोटरसाइकिल बरामद किया है. घटना की जानकारी देते हुए एसपी किशोर कौशल ने बताया…
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पुरीधाम में महाप्रभु जगन्नाथ के सपरिवार किये दर्शन,सुख, समृद्धि एवं उन्नति का मांगा आशीर्वाद जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पुरीधाम में महाप्रभु जगन्नाथ के सपरिवार किये दर्शन, जमशेदपुरवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति का मांगा आशीर्वाद जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को अपने परिवार के संग ओडिशा की पावन धरा पुरीधाम पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के दर्शन और पूजन किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के समक्ष विधिवत…
सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखण्ड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई सुनवाई के दौरान ईडी ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय कोर्ट ने मामले में ईडी को 16 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन ने दाखिल की है याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को दी है चुनौती एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को सशरीर कोर्ट में हाजिर होने का दिया है निर्देश ईडी के समन की अवहेलना मामले में दिया है आदेश मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर…
राष्ट्रपति मुर्मू ने आयुर्वेद में सघन अनुसंधान का किया आह्वान पुरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज मौजूद होने को रेखांकित करते हुए उसमें सघन अनुसंधान की जरूरत पर बल दिया। यहां गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि योग और प्रकृति से जुड़े रहकर व्यक्ति आजीवन रोगमुक्त रह सकता है। राष्ट्रपति ने आयुर्वेद के विद्यार्थियों से अनुसंधान करने का आह्वान करते हुए कहा,‘‘अनुसंधान किसी भी प्रद्धति को वैज्ञानिक आधार देने में सक्षम है। सबूत से लोगों में विश्वास का वातावरण बनता है…
स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर गोली चलाने का प्रयास, पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को एक पूर्व आतंकवादी ने उस समय गोली चलाने का प्रयास किया जब वह स्वर्ण मंदिर के बाहर ‘सेवादार’ के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान सादा वर्दी में मौजूद एक पुलिसकर्मी द्वारा आरोपी को काबू में किए जाने से उसका निशाना चूक गया और बादल बाल-बाल बच गए। पंजाब में शिअद सरकार द्वारा 2007 से 2017 तक की गई ‘‘गलतियों’’ के लिए स्वर्ण मंदिर में ‘सेवादार’ के रूप में…
संभल जाने से रोके गये राहुल दिल्ली लौटे गाजियाबाद : संभल हिंसा के पीड़ितों से बुधवार को मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके गंतव्य जनपद में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए दिल्ली—गाजीपुर सीमा पर रोक लिया गया। राहुल ने इसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपने विशेषाधिकारों का हनन करार दिया है। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लंबी बहस के बाद भी बात नहीं बनने पर राहुल करीब दो घंटे बाद दिल्ली लौट गये। राहुल के काफिले को रोके जाने से मार्ग के दोनों तरफ काफी लम्बा रास्ता जाम हो…
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों का राज्यसभा से बहिर्गमन नयी दिल्ली: कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों और विभिन्न फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के वादे को पूरा नहीं करने के विरोध में बुधवार को राज्यसभा से बहिर्गमन किया। इससे पहले, सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत दिन के सूचिबद्ध कामकाज को निलंबित करने की मांग करने वाले नोटिस को अस्वीकार करने के बाद कांग्रेस के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। धनखड़ ने उनके…
दिल्ली आबकारी नीति मामला: उच्च न्यायालय ने केजरीवाल, कविता से ईडी की याचिका पर मांगा जवाब नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति से संबंधित कथित धनशोधन मामले में अधीनस्थ अदालत के एक आदेश को चुनौती देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर की गयी याचिका पर बुधवार को अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता से जवाब मांगा। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने ईडी की याचिका और मामले में स्थगन की उसकी अर्जी पर सभी 40 आरोपियों को नोटिस जारी किये। …
जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जोग्गा इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता की हुई शुरुआत जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जोग्गा इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है जहां इस टूर्नामेंट में 21 स्कूल के छात्र-छात्राएं खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे . विकास विद्यालय मानगो के द्वारा जोग्गा इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है जहां उद्घाटन सत्र में जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स खेल विभाग के कई अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे दो दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में शहर के सभी 21 स्कूलों…
