रिलायंस बीपी मोबिलिटी पर ₹31 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, नवीन कुमार चौधरी ने कानूनी नोटिस जारी किया” : अधिवक्ता, सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर के व्यवसायी श्री नवीन कुमार चौधरी ने रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस पंप मार्केटिंग लिमिटेड) पर ₹31,10,615 की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी किया है। उनके अधिवक्ता, श्री सुधीर कुमार पप्पू द्वारा भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि कंपनी की अनुचित डीकेंटेशन प्रक्रिया और गलत कैलिब्रेशन चार्ट के कारण चौधरी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। नोटिस में रिलायंस बीपी मोबिलिटी और इसके अधिकारियों…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर: मानगो मछली बाजार में लगी आग, हजारों का नुकसान जमशेदपुर के मानगो स्थित मछली बाजार में आज तड़के भीषण आग लग गई, जिससे वहां के दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। आग लगने की वजह का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों से पूछताछ के बाद भी इस घटना के कारण का कोई खुलासा नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार, आग में मछली के व्यापार से जुड़ा हुआ करीब दस से बीस हजार रुपये का माल जलकर राख हो गया। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट…
आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण करवाया राष्ट्र संवाद संवाददाता आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 60 लोगों का आंखों का जांच हुआ 10 मोतियाबिंद चिन्हित हुए। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया। 12 दिसंबर बृहस्पतिवार…
63 साल के बुजुर्ग से करवाया जा रहा था सिक्योरिटी गार्ड का काम, संदिग्ध परिस्थिति में हुए घायल, इलाज के दौरान हुई मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केंदु गाछ मोड़ में स्थित गीता सेल्स कारपोरेशन में बीते 3 दिसंबर की रात कंपनी परिसर में ड्यूटी पर तैनात G- 7 के 63 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड धनबाद निवासी भक्तिपद दास घायल अवस्था में मिले थे । जिसे प्रबंधन द्वारा पहले एमजीएम अस्पताल उसके बाद बेहतर इलाह के लिए रिम्स ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया…
झारखंड में हेमन्त सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ रांची: झारखंड की नई हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. कुल 11 विधायकों को झारखंड कैबिनेट में शामिल किया गया, सभी विधायकों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इन नए 11 मंत्रियों में झामुमो के 6, कांग्रेस के 4 और राजद के एक विधायक को मंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही स्टीफन मरांडी ने झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में…
अगर आप भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएँ, घट सकती है फर्टिलिटी- डॉ चंचल शर्मा पुरुषों में निःसंतानता के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि असंतुलित आहार, जेनेटिक डिसऑर्डर, अनियंत्रित जीवनशैली, आदि। लेकिन ये ऐसे कारण हैं जिनके बारे में सभी जानते हैं, इसके अलावा कई अन्य कारण भी हैं जो पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं जिसमे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का अत्यधिक इस्तेमाल भी शामिल है। वैज्ञानिको के शोधों और निःसंतानता की बढ़ती हुई दर को देखते हुए डॉक्टर्स ने भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल को पुरुष…
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के ऊपर हो रहे अत्याचार और धार्मिक स्थलों पर हमलों के विरोध में सर्व सनातन समाज के बैनर तले निकाला पैदल मार्च बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के ऊपर हो रहे अत्याचार और उनके धार्मिक स्थलों पर हमलों के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर में सर्व सनातन समाज के बैनर तले साकची सुभाष मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक एक पैदल मार्च निकाला गया प्रदर्शन हुआ सैकड़ों हिंदू संगठन के लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन्होंने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर…
विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया, जेपीसी की मांग दोहराई नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग दोहराई। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को संसद भवन के…
भाजपा की योजना राजस्व बढ़ाने से ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ाने की : अखिलेश यादव लखनऊ: जीएसटी परिषद द्वारा कई वस्तुओं पर कर बढ़ाए जाने की संभावना की खबरों को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र पर प्रहार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की योजना राजस्व बढ़ाने से ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ाने की है। अखिलेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कहां तो भाजपाई कह रहे थे “एक देश, एक कर।” लेकिन उनकी यह बात भी जुमलाई झूठ निकली, क्योंकि अब वे कर की नई ‘स्लैब’ ला रहे हैं। जब “एक कर, कई स्लैब” हैं तो एक कर…
इसरो ने ‘प्रोबा-3’ मिशन के लिए फिर से उल्टी गिनती शुरू की श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के ‘प्रोबा-3’ मिशन की शुरुआत के लिए फिर से 8.5 घंटे की उल्टी गिनती शुरू की। बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने मूल रूप से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के ‘प्रोबा-3’ को बुधवार को शाम 4.08 बजे यहां के ‘स्पेसपोर्ट’ से प्रक्षेपित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, प्रक्षेपण से कुछ देर पहले ही यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुरोध के बाद इसरो ने ‘पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3’ के प्रक्षेपण का समय पुनर्निधारित किया और प्रक्षेपण की उल्टी…
