कोरोना संकट के बीच कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा की अस्पष्ट अधिसूचना से चिंतित छात्र पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मिलें, मिला समाधान – पूर्व विधायक ने कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से किया वार्ता, स्थिति हुई स्पष्ट – सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य, फ़िलहाल केवल कैंपस प्लेसमेंट में चयनित अभ्यर्थियों की होगी परीक्षाएं, शेष विद्यार्थियों की परीक्षा कॉलेज खुलने पर ही संभव : परीक्षा नियंत्रक कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों ने पूर्व विधायक और युवा भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी से शुक्रवार को मुलाक़ात किया। बी.टेक अंतिम वर्ष के आठवें…
Author: Devanand Singh
जिले के स्वास्थ्य विभाग की नियुक्ति और भ्रष्टाचार की हो जाँच : भाजपा पूर्वी सिंहभूम के स्वास्थ्य विभाग में 16 लोगों की नियुक्ति अनियमितता में भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सिविल सर्जन द्वारा रिटायरमेंट से एक दिन पूर्व आनन फ़ानन में की गई नियुक्ति को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूत के पाँव पालने में ही दिख गये हैं। भ्रष्टाचार पर ज़ीरों टॉलरेंस का दावा करने वाली ट्विटर सरकार की संवेदनशीलता तथा कथनी और…
जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पेट्रोल डीजल के मुल्य में बेतहासा वृद्धि के खिलाफ नरेन्द्र मोदी जी का शव यात्रा गोलपहाडी : जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पेट्रोल डीजल के मुल्य में बेतहासा वृद्धि के खिलाफ नरेन्द्र मोदी जी का शव यात्रा कांग्रेसजनों ने अर्थी पर निकाला। तेल के वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन एआईसीसी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला अध्यक्ष बिजय खॉ के आह्वान पर जनता का भला करने हेतु प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी व्दारा शुक्रवार को गोलपहाडी से खासमहल चौक तक नारेबाजी के साथ निकाला गया।…
नये रूप से नये जगह उधोगपति केबुल कम्पनी और ग्लास फैक्ट्री स्थापना हेतु आगे आयें जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने उधोगपतियों का आह्वान किया कि 1. जमशेदपुर में केबुल कम्पनी बहुत ही लाभ में चलने वाली कम्पनी में शुमार थी। जो फिलहाल बंद पड़ी है। हर बार लगता है कि कुछ दिनों में कम्पनी प्रारंभ होने वाली है, परंतु विगत 20 वर्षों से चिर निंद्रा में सोई है। खैर उसे वहीं छोड़ते है। संजय सिंह आजाद ने उधोगपतियों से आह्वान किया कि नये सिरे से केबुल कम्पनी का स्थापना करने हेतु…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लद्दाख में भारतीय जवानों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और चीन को जमकर सुनाया भी। मोदी ने साफ शब्दों में चीन को समझा दिया कि गलवान घाटी पर हमारा हक है। मोदी ने कहा कि पूरे लद्दाख में भारतीय सैनिकों के पराक्रम की निशानियां फैली हुई हैं। इस मौके पर मोदी ने चीन की विस्तारवादी नीति के लिए उसे खूब खरी-खोटी भी सुनाई। मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों की जरूरतों का पूरा ध्यान रख रही है। अपने संबोधन में सैनिकों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी बोले, ‘लेह, लद्दाख से…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर कहा झारखंड के वर्तमान सरकार के काम करने के तरीके से बौखला गए हैं इसलिए सरकार को दृष्टिहीन करार दिया है श्री तिवारी ने कहा झारखंड सरकार करो ना संक्रमण काल में जिस मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है उसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है झारखंड के लोग संक्रमण काल से बाहर आकर राज्य के विकास और उत्थान में अपना योगदान देंगे सरकार स्वास्थ्य शिक्षा विधि व्यवस्था पर पूरी तरह दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है गरीबों…
जमशेदपुर : आदित्यपुर आैद्याेगिक क्षेत्र स्थित बेब्को (भारत इंजीनियरिंग एंड बॉडी बिल्डिंग कंपनी) ने आइसीएमआर की गाइडलाइन के तहत कोरोना जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब तैयार किया है. इसमें जांच की सारी सुविधाएं हैं. लैब एक दिन में 400 से अधिक लाेगाें की जांच कर रिपाेर्ट देगी.इसके लिए प्रति व्यक्ति जांच महज 1250 रुपये खर्च करने हाेंगे आैर यह 20 मिनट में रिपाेर्ट दे देगी. लैब तैयार करने के बाद इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर अपलाेड किया गया, तो छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे देखने के लिए मंगाया और रख लिया. इसके बाद टेंडर करने की घाेषणा की. बेब्काे…
मुंबई. कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में 15 जुलाई तक धारा 144 लागू कर दी गई है. धारा 144 सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ धार्मिक स्थानों पर भी लागू रहेगी. मुंबई के पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने बताया कि धारा 144 मुंबई में 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी.बीएमसी के अनुसार आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोरोना के कुल 903 नए मामले आए और 36 लोगों की मौत हो गई. मुंबई में अबतक कुल मामलों की संख्या 77,197 तक पहुंच गई है. वहीं महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 74 हजार 761 हो गई है.…
ब्रीद: इन टू द शैडोज एक 12 एपिसोड की एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज है जिसमें एक हताश पिता के सफर को दिखाया जाएगा जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज ब्रीद: इन टू द शैडोज सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है. अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन डिजिटल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. सीरीज में प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर से वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. इस…
नई दिल्ली. भारत और चीन में जारी सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिये पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ-साथ लेह का भी दौरा करेंगे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पूर्वी लद्दाख का दौरा करने की खबर ऐसे समय में आई है जब तुरंत ही दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता हुई है. जानकारी के अनुसार बीते दिनों सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लद्दाख का दौरा किया था. उन्होंने अपने दौरे के दौरान गलवान घाटी में…
