जिनसे एक मोहल्ला नहीं संभला वे केंद्र की नीतियों पर सवाल कर रहे हैं : रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार के पास विकास के लिए न तो नीयत है और न ही नीति। मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की की हर नीति पर अंगुली उठाने की आदत हो गयी है। नयी विद्युतिकरण नीति को लेकर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों से गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने की षडयंत्र कर रही है। दरअसल झारखंड सरकार की अपनी नीतियां ही उनके लिए…
Author: Devanand Singh
बीजेपी राज में न बॉर्डर सुरक्षित न राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था: बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने यूपी में पुलिस कर्मियों के ऊपर हुए हमले पर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है, उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में न बॉर्डर सुरक्षित हैं न ही राज्य की विधि व्यवस्था। उन्होंने बताया कि यूपी में कानपुर के बिठूर में अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें सीओ और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए.ये घटना यूपी सरकार की विधि व्यवस्था की पोल खोलती हैं, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि बीजेपी राज…
इष्ट मंत्र, गुरु मंत्र ,सद्गुरु संपर्क ,साधना, सेवा, त्याग, स्वाध्याय, सत्संग एवं संपूर्ण समर्पण ही साधक को मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर देगा कर्म चक्र ही मनुष्य के जन्म,जीवन , मृत्यु और पुनर्जन्म का कारण है जमशेदपुर 4 जुलाई 2020: जमशेदपुर उसके आसपास के इलाकों से लगभग 5,000 से भी ज्यादा आनंद मार्गी प्रथम संभागीय तीन दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन घर पर बैठकर लैपटॉप मोबाइल एवं अन्य तरह के अत्याधुनिक साधनों से सेमिनार का लाभ उठाया साधकों के जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए साधकों के मानसाध्यात्मिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए लाइव वेबकास्टिंग से तीन दिवसीय…
बागबेड़ा थाना क्षेत्र में घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे अवैध तरीके से बालू और गिट्टी संग्रहित कर रखे जाने के मामले के प्रकाश में आने के बाद बागबेड़ा थाना में खनन पदाधिकारी द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया है खान निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बागबेड़ा थाना में दी गई अपनी लिखित शिकायत में कहां है कि उन्हें गुरुवार को गुप्त सूचना देकर इसकी जानकारी दी गई थी निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा नियमों और कानूनों को ताक पर रखकर कारोबार के ख्याल से खनिजों का संग्रह किया गया है खान निरीक्षक द्वारा संग्रहित गिट्टी और…
मानो संकोसाई रोड नंबर 1 निवासी ठुकुलु नायक उर्फ संजय नायक का पुत्र 12 वर्षीय समीर नायक आज सुबह स्वर्णरेखा नदी में नहाने के क्रम में डूब गया घाट पर मौजूद पहले से नहा रहे कुछ लोगों ने नाविकों के सहयोग से बच्चे को निकाल तो लिया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद समीर नायक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है समीर नायक क्लास 5वी में सरकारी स्कूल में पढ़ता था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दोपहर बाद भेज दिया है
सीट गुड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्ठा भुईयाडीह होल्डिंग नंबर 1284 मैं शुक्रवार की रात 24 वर्षीय नीतू देवी द्वारा आग लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है नीतू देवी की शादी 2 वर्ष पहले नालंदा निवासी मुन्ना शर्मा उर्फ गौतम शर्मा के साथ हुई थी पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था 8 माह पहले गौतम शर्मा अपनी पत्नी नीतू देवी को उसके मायके कानू भट्ठा पहुंचा गया था नीतू देवी के पिता का नाम अरविंद शर्मा है उसके बाद से वह पत्नी से न तो कभी बात करता था और ना ही कभी उसे लेने आया इस बात…
ओझा के चक्कर में ग्रामीण की सांप काटने से मौत जमशेदपुर। पोटका के सिकदी दी गांव में सांप काटने से 22 वर्षीय देवानंद रजक की मृत्यु हो गई है। देवानंद को आज भोर के 3 बजे सांप ने काटा था। सांप काटने के बाद परिवार के लोग ओझा के चक्कर में पड़े हुए थे। जब तक वे देवानंद को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचते उसके पहले ही देवानंद की मौत हो चुकी थी। देवानंद की मौत के बाद परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हम बुद्ध के विचारों से चुनौती से निपटेंगे। पीएम मोदी ने आषाढ़ पूर्णिमा पर आयोजित समारोह को वीडियो कांफ्रेन्स से संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का आष्टांगिक मार्ग कई समाज और राष्ट्र के कल्याण की दिशा में रास्ता दिखाता है।यह करुणा और दया के महत्व पर प्रकाश डालता है बता दें कि संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ शनिवार को धम्म चक्र दिवस के रूप में आषाढ़ पूर्णिमा मना रहा है। यह दिवस उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट सारनाथ में ऋषिपटन स्थित हिरण उद्यान में आज ही…
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, कहा सबके विश्वास को और मजबूत करूंगा शुक्रवार, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने युवा शक्ति पर भरोसा जताने हेतु केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। शुक्रवार देर शाम गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान ही उनका लक्ष्य है। इसके साथ ही सभी को साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास…
जिला प्रशासन और सिविल सोसायटी के सहयोग से एमजीएम कॉलेज को मिला आरएनएक्स96 टेस्ट मशीन पूर्वी सिंहभूम जिले में अब प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों का कोविड19 जांच हो सकेगा पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड 19 संक्रमण के व्यापक स्तर पर जांच के उद्देश्य से एमजीएम कॉलेज में आरएनएक्स 96 टेस्ट मशीन लगाया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले वासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, अब जिले में प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों का जांच किया जा सकेगा। ज्ञातव्य हो कि अब तक प्रतिदिन अधिकतम 400 जांच हो रहे थे। जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के सहयोग से यह संभव हो पाया…
