Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शशांक मनोहर ने आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर 2 साल के दो कार्यकाल पूरे किये हैं. शशांक मनोहर के जाने के बाद डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा अंतरिम तौर पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. आईसीसी के चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया को अगले सप्ताह आईसीसी बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलने की उम्मीद है. आईसीसी के नियमों के अनुसार मनोहर दो और साल के लिए अपने पद पर रह सकते थे, क्योंकि अधिकतम तीन कार्यकाल की मंजूरी है. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी…

Read More

नई द‍िल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत नौ व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया. इनमें अधिकतर खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन हैं जो पाकिस्तान से संचालित होते हैं. गृह मंत्रालय ने बब्बर खालसा इंटरनैशनल के नेता वाधवा सिंह समेत 9 लोगों को आतंकवादी घोषित कर दिया. मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन सिख यूथ फेडरेशन के चीफ लखबीर सिंह को भी आतंकियों की लिस्ट में डाला गया है. आतंकियों में बब्बर खालसा के प्रमुख नेता वाधवा सिंह बब्बर, आतंकवादी संगठन इंटक सिख यूथ फेडरेशन के पाक-चीफ लखबीर…

Read More

मैक्सिको सिटी. मैक्सिको के एक नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि केंद्र पंजीकृत भी नहीं है. गुआनाजुआटो में पुलिस ने बताया कि हमला इरापुआटो शहर में बुधवार को किया गया. सात घायलों में से तीन की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने केंद्र में सभी को निशाना बनाया. किसी का अपहरण नहीं किया गया है. गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन गवर्नर डिगो सिन्हूई ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली. 59 चीनी एप्स को बैन किए जाने के बाद भारत चीन को और आर्थिक झटके देने की तैयारी में है. नए घटनाक्रम में अब हिंदुस्तान सभी हाइवे प्रोजेक्ट्स में चीनी कंपनियों को बैन करने की तैयारी में है. उक्त जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देते हुए कहा कि चीनी कंपनियों को संयुक्त उद्यम पार्टनर के रूप में भी काम नहीं करने दिया जाएगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विभिन्न क्षेत्रों में चीनी निवेशकों से कोई रिश्ता न रखा जाए. गडकरी ने कहा कि बहुत जल्द…

Read More

भोपाल. आखिरकार मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायकों का इंतज़ार गुरुवार को होने को है. जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है उनका भी और जो बाहर रह जाएंगे उनका भी. शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चली लंबी मशक्कत अब खत्म हो गयी है. कई दिग्गजों को मंत्रिमंडल से बाहर कर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी पूरी हो गई है. बस अब से कुछ देर बाद शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. इस विस्तार में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) खेमे से 9 और कांग्रेस से भाजपा में आए तीन चेहरों समेत बीजेपी के 16 विधायकों को…

Read More

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कार्नर का आदेश दिया गया है. जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि प्रियंका यूपी जाकर शिफ्ट हो जाएंगी. लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी दिल्ली का बंगला खाली करेंगी लेकिन पूरी तरह से यूपी शिफ्ट नहीं होंगी, दिल्ली में परिवार के साथ ही रहेंगी. सूत्रों का कहना है कि चूंकि वो यूपी की प्रभारी महासचिव हैं और उनको पार्टी के कार्य और 2022 के चुनाव की तैयारी के सिलसिले में अक्सर लखनऊ जाना होगा इसलिए वहां भी कुछ दिनों के…

Read More

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध बरकरार है. इसी बीच जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए तनाव कम करने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बन गई है. चीन की एक सरकारी अखबार ने दावा किया है कि दोनों देश चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा इस बात पर भी सहमति बनी है कि गलवान जैसी हिंसक झड़प फिर से नहीं दोहराई जाएगी.ये भी कहा जा रहा है कि 72 घंटों तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर निगरानी रखेंगे. उधर…

Read More

मोदी पर कांग्रेस का हमला, कहा चीन की निंदा करना तो दूर प्रधानमंत्री अपने संबोधन में इस बारे में बात करने से भी डर रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश के बाद हमला किया है.प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कोरोना की बात की और चीन का कोई ज़िक्र नहीं किया. इसी पर राहुल गांधी ने एक शेर के ज़रिए उन पर हमला किया. हालांकि राहुल गांधी ने शेर ग़लत लिखा है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा,

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेंहू या चावल मुफ्त मिलेगा। सरकार उनको नवंबर तक पांच किलो गेंहू या चावल और हर परिवार को एक किलो चना नवंबर तक देगी। प्रधानमंत्री ने देश के संबोधित करते हुए इस योजना को दीवाली तक विस्तारित करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों ने देश के अन्न भंडार को भर दिया है, हम आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा करेंगे। पीएम ने कहा कि अब पूरे…

Read More

जबतक झारखण्ड रहेगा शहीदों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता रहेगा:हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर संताल विद्रोह के नायकों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलों और झानों के साथ-साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान सदैव झारखण्डवासियों को प्रेरित करेगा। यह महत्वपूर्ण दिवस है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में कार्यक्रम करना संभव नहीं था। व्यक्तिगत रूप में लोग इस दिवस को मना रहें हैं। उम्मीद करता हूं, जबतक झारखण्ड रहेगा शहीदों का…

Read More