Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाक‍िस्तान में पल रहे 9 खालिस्तानी सरगना आतंकी घोष‍ित
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाक‍िस्तान में पल रहे 9 खालिस्तानी सरगना आतंकी घोष‍ित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत नौ व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया. इनमें अधिकतर खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन हैं जो पाकिस्तान से संचालित होते हैं.

    गृह मंत्रालय ने बब्बर खालसा इंटरनैशनल के नेता वाधवा सिंह समेत 9 लोगों को आतंकवादी घोषित कर दिया. मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन सिख यूथ फेडरेशन के चीफ लखबीर सिंह को भी आतंकियों की लिस्ट में डाला गया है.

    आतंकियों में बब्बर खालसा के प्रमुख नेता वाधवा सिंह बब्बर, आतंकवादी संगठन इंटक सिख यूथ फेडरेशन के पाक-चीफ लखबीर सिंह, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रणजीत सिंह और खालिस्तान कमांडो फाॅर्स के परमजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं.

    इन 9 लोगों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA ऐक्ट, 1967) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है. पिछले साल सितंबर में इसे लागू कर केंद्र सरकार ने चार लोगों को आतंकवादी घोषित किया था जिसमें मौलाना मसूद अजहर, हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम शामिल थे.

    बयान के मुताबिक, सभी 9 लोग सीमा पार और विदेशी धरती से आतंकवाद से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों में शामिल थे. देश में अस्थिरता के उनके नापाक प्रयासों में पंजाब में उग्रवाद बढ़ाने और खालिस्तान आंदोलन में शामिल होने जैसे कृत्य शामिल थे.

    इन 9 को किया आतंकवादी घोषित-

    1. वाधवा सिंह बब्बर: पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनैशनल’ का नेता

    2. लखबीर सिंह: पाकिस्तान स्थित प्रमुख आतंकवादी संगठन ‘इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन’ चीफ

    3. रणजीत सिंह: पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ का प्रमुख नेता

    4. परमजीत सिंह: पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान कमांडो फोर्स’ का प्रमुख

    5. भूपिंदर सिंह भिंडा: जर्मनी के आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ का प्रमुख सदस्य

    6. गुरमीत सिंह बग्गा: जर्मनी के आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ का प्रमुख सदस्य

    7. गुरपतवंत सिंह पन्नून: अमेरिका के गैरकानूनी असोसिएशन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का प्रमुख सदस्य

    8. हरदीप सिंह निज्जर: कनाडा में ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ का प्रमुख

    9. परमजीत सिंह: ब्रिटेन में ‘बब्बर खालसा इंटरनैशनल’ का चीफ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैक्सिको में नशा मुक्ति केन्द्र पर हमला, गोलीबारी में 24 लोगों की मौत-7 घायल
    Next Article आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.