Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन और सिविल सोसायटी के सहयोग से एमजीएम कॉलेज को मिला आरएनएक्स96 टेस्ट मशीन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जिला प्रशासन और सिविल सोसायटी के सहयोग से एमजीएम कॉलेज को मिला आरएनएक्स96 टेस्ट मशीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला प्रशासन और सिविल सोसायटी के सहयोग से एमजीएम कॉलेज को मिला आरएनएक्स96 टेस्ट मशीन

    पूर्वी सिंहभूम जिले में अब प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों का कोविड19 जांच हो सकेगा

    पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड 19 संक्रमण के व्यापक स्तर पर जांच के उद्देश्य से एमजीएम कॉलेज में आरएनएक्स 96 टेस्ट मशीन लगाया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले वासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, अब जिले में प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों का जांच किया जा सकेगा। ज्ञातव्य हो कि अब तक प्रतिदिन अधिकतम 400 जांच हो रहे थे। जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के सहयोग से यह संभव हो पाया है। जिन प्रमुख लोगों एवं संस्था ने जिला प्रशासन को इस मशीन के लिए सहयोग किया उनमें नन्द लाल रूंगटा, राम कृष्णा फाउंडेशन, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिशन शामिल हैं। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने मशीन लगाने में सहयोग करने वाले समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है अब प्रतिदिन लगभग 1000 संक्रमित लोगों की जांच संभव हो पाएगा जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने जिले वासियों से आग्रह किया है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचने का एकमात्र उपाय सावधानी है ऐसे में हमेशा मास्क का प्रयोग करें, हाथों को निरंतर साबुन से धोएं तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करें साथ ही ध्यान रखें कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार बारला ने जिला प्रशासन सहित सिविल सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मशीन से वैश्विक महामारी कोविड-19 की जांच में तेजी आएगी। वहीं एमजीएम कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉक्टर पियाली गुप्ता ने कहा कि इस मशीन कि टेस्ट करने की क्षमता अन्य मशीन से अधिक है इससे कम समय में ज्यादा जांच संभव हो पाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में एमजीएम कॉलेज और टाटा मेन अस्पताल में covid 19 की जांच की सुविधा उपलब्ध है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना संकट के बीच कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा की अस्पष्ट अधिसूचना से चिंतित छात्र पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मिलें, मिला समाधान
    Next Article 20 वर्षीय युवती से बलात्कार करने से संबंधित कुंडहित थाना में हुआ केस दर्ज

    Related Posts

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.