Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेब्को ने बनाया कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लैब ‍लगेंगे 1250 रुपये और 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
    Breaking News Headlines झारखंड

    बेब्को ने बनाया कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लैब ‍लगेंगे 1250 रुपये और 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : आदित्यपुर आैद्याेगिक क्षेत्र स्थित बेब्को (भारत इंजीनियरिंग एंड बॉडी बिल्डिंग कंपनी) ने आइसीएमआर की गाइडलाइन के तहत कोरोना जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब तैयार किया है. इसमें जांच की सारी सुविधाएं हैं. लैब एक दिन में 400 से अधिक लाेगाें की जांच कर रिपाेर्ट देगी.इसके लिए प्रति व्यक्ति जांच महज 1250 रुपये खर्च करने हाेंगे आैर यह 20 मिनट में रिपाेर्ट दे देगी. लैब तैयार करने के बाद इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर अपलाेड किया गया, तो छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे देखने के लिए मंगाया और रख लिया. इसके बाद टेंडर करने की घाेषणा की.
    बेब्काे काे ऐसी ही कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लैब वैन बनाने के लिए नेपाल, काेलकाता, महाराष्ट्र, गाेवा सरकार के अलावा टाटा स्टील से भी अॉर्डर मिला है. वैन में सबसे पहले व्यक्ति को सैनिटाइज किया जाता है. इसके बाद थर्मल स्कैनिंग के लिए केबिन में जाना पड़ता है, जहां थर्मल स्कैनर सेंसर और थर्मल कैमरे लगे हैं, जाे बॉडी के आर-पार की स्कैनिंग व टेंपरेचर लेता है. स्कैनिंग के बाद आइजीजी एंटी बॉडी टेस्ट मशीन द्वारा किया जाता है. इसके बाद सैंपल कलेक्शन एरिया में भेजा जाता है, जहां पर सैंपल लिया जाता है. इस टेस्टिंग लैब में चार तकनीशियनाें के अलावा छह लाेग काम कर सकते हैं.

    कंपनी टेस्टिंग लैब वैन नाे प्राेफिट-नाे लॉस पर उपलब्ध करायेगी : कंपनी ने 55 लाख रुपये खर्च कर दाे माह में इस लैब काे तैयार किया है. वाहन के निर्माण में टाटा 407 चेसिस का इस्तेमाल किया गया है. बेब्काे के निदेशक नवीन भालाेटिया ने बताया कि लैब निर्माण के दाैरान इसमें लगाये गये काफी उपकरण चीन निर्मित थे.

    गलवान की घटना के बाद कंपनी ने फैसला किया कि यह वैन पूरी तरह से स्वदेशी हाेगी, जिसके बाद उन्हाेंने रांची की एक लैब से संपर्क किया, जहां से सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हाे गये. वाहन में थर्मल स्क्रीनिंग चेंबर के अलावा इम्युनाेग्लाेबुलिन जी एंटीबॉडी टेस्ट की भी सुविधा है, जाे बतायेगी कि मरीज काेराेना पॉजिटिव है या निगेटिव. इसमें बायाेसेफ्टी कैबिनेट व केमिकल टॉयलेट भी लगाया है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ वैन के कर्मी ही करेंगे. तकनीशियनों के लिए अलग से चेंबर बनाया गया है.

    इस वाहन में जब संदिग्ध मरीज चढ़ेगा, ताे ऑटोमैटिक तरीके से दरवाजा खुलेगा. उन्हें हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं होगी. उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया जायेगा, फिर 30 सेकेंड खड़ा कर ड्रायर से सुखाया जायेगा. इसके बाद दूसरा दरवाजा खुलेगा. वहां कैमरा सेंसर करेगा और थर्मल स्कैनिंग हाेगी. फिर आइजीजी एंटीबॉडी टेस्ट हाेगा. इस वाहन का उपयाेग गांव व गलियाें में रहनेवालाें के साथ-साथ कंपनियाें में बेहतर तरीके से किया जा सकता है.

    नवीन भालाेटिया, निदेशक, भारत इंजीनियरिंग एंड बॉडी बिल्डिंग, झारखंड

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये मुंबई में 15 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम जनों से किया अपील,कहा भीड़ वाले क्षेत्र जाने से बचें

    Related Posts

    झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: कांग्रेस कांग्रेस झारखंड प्रदर्शन

    August 11, 2026

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

    August 11, 2026

    अमेरिकी न्यायाधीश ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: कांग्रेस कांग्रेस झारखंड प्रदर्शन

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

    अमेरिकी न्यायाधीश ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

    सऊदी अरब में भयानक हादसा, सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

    पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद

    सुप्रीम कोर्ट ने टीवी टुडे की याचिका खारिज की, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, यह है पूरा मामला

    श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने बहाया जमकर पसीना, कोलंबो की गर्मी में अतिरिक्त अभ्यास से खुद को ढाला

    भारत ने ई-वीजा के लिए 11 नए प्रवेश द्वार खोले, अब 88 बंदरगाहों और हवाई अड्डों से विदेशी कर सकेंगे प्रवेश

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक बदलाव, लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम्, फिर फहरेगा तिरंगा

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.